पूर्व कांग्रेस नेता राजेश शर्मा और मोहित शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल

दैनिक समाचार
  • ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में स्वागत किया
  • आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने में नहीं बल्कि जनता की सेवा करने में भी विश्वास रखती है- राजेश शर्मा
  • मैं अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों और विकास मॉडल से बेहद प्रभावित हूं इसलिए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया- मोहित शर्मा

नई दिल्ली: 14 जनवरी 2022

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने आज पूर्व कांग्रेस नेता राजेश शर्मा और पूर्व कांग्रेस युवा अध्यक्ष मोहित शर्मा को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर भी लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया है। आज पूरे देश में अरविंद केजरीवाल का नाम सुनाई दे रहा है। उन्होंने आम आदमी की ज़िदगी में जो बदलाव किया है, आज घर-घर में उनका नाम हो रहा है। चंडीगढ़ के निगम चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश का चुनाव उबाल पर है।

केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग ‘आप’ परिवार में शामिल हो रहे हैं। उसी श्रृंखला में आज गांधी नगर विधानसभा से कांग्रेस नेता राजेश शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 2017 में उन्होंने रघुवर पुरा वॉर्ड 27ई से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने 9200 वोट हांसिल की। 2006-2013 तक कांग्रेस के कृषणानगर जिला युवा अध्यक्ष रहे। 2013-2017 तक लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे। उसी श्रृंखला में हमारे युवा साथी मोहित शर्मा भी आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। मोहित शर्मा 2017 से अभी तक कृषणानगर जिला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। अभी उनकी उम्र 24 वर्ष है, यानी कि उन्होंने सिर्फ 19 वर्ष की आयु में इस पद को हासिल कर लिया। उनके साथ अन्य कई साथी जैसे कि मनमोहन शर्मा, नरेंद्र रस्तोगी, इरफान चौधरी, विजेंद्र गुप्ता, विनोद गिरी, इजाज़ खान, प्रदीप जैन, परवेज़, रितिक पिवाल, शमीम ठेकेदार और नितिन भी इस परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर राजेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की नीतियों और विकास मॉडल और कामों से प्रभावित होकर ही आज मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। यह पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने में नहीं बल्कि जनता की सेवा करने में भी विश्वास रखती है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मुझे मिली सभी ज़िम्मेदारियों पर मैं खरा उतरूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *