दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों-लफंगो को बचाने में व्यस्त है- आतिशी

दैनिक समाचार
  • दिल्ली के बड़े बाजारों में शामिल सुभाष नगर मार्केट में तीन बदमाश कल शाम 7:30 बजे खुलेआम लोगों पर गोलीबारी करके निकल जाते हैं, 20 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाती है- आतिशी
  • अपराधियों को आज दिल्ली पुलिस का डर इसलिए नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि पूरी दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने में बहुत व्यस्त है- आतिशी
  • दिल्ली पुलिस आम इंसान को सुरक्षा नहीं दे पाती, क्योंकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने से समय नहीं मिल पाता- आतिशी
  • भाजपा के गुंडों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की सारी फोर्स तत्काल सड़क पर उतर जाती है और हरियाणा तक चली जाती है- आतिशी
  • पूरे देश में जो सारे मेट्रो शहर हैं, उसमें सबसे ज्यादा अपराध के मामले दिल्ली में रिपोर्ट होते हैं- आतिशी
  • भारत के 19 मेट्रो शहरों में सामने आने वाले कुल बलात्कार के मामलों में से 40 प्रतिशत और हत्या के 25 फीसदी मामले सिर्फ दिल्ली के होते हैं- आतिशी
  • दिल्ली के बड़े बाजारों में शामिल सुभाष नगर मार्केट में तीन बदमाश कल शाम 7:30 बजे खुलेआम लोगों पर गोलीबारी करके निकल जाते हैं, 20 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाती है- आतिशी
Image

नई दिल्ली, 08 मई, 2022

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों-लफंगो को बचाने में व्यस्त है। दिल्ली के बड़े बाजारों में शामिल सुभाष नगर मार्केट में तीन बदमाश कल शाम 7:30 बजे खुलेआम लोगों पर गोलीबारी करके निकल जाते हैं, 20 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाती है। अपराधियों को आज दिल्ली पुलिस का डर इसलिए नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि पूरी दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने में बहुत व्यस्त है। दिल्ली पुलिस आम इंसान को सुरक्षा नहीं दे पाती, क्योंकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने से समय नहीं मिल पाता है। भाजपा के गुंडों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की सारी फोर्स तत्काल सड़क पर उतर जाती है और हरियाणा तक चली जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो सारे मेट्रो शहर हैं, उसमें सबसे ज्यादा अपराध के मामले दिल्ली में रिपोर्ट होते हैं। भारत के 19 मेट्रो शहरों में सामने आने वाले कुल बलात्कार के मामलों में से 40 प्रतिशत और हत्या के 25 फीसदी मामले सिर्फ दिल्ली के होते हैं।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने आज पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सुभाष नगर मार्केट में कल शाम 7:30 बजे तीन बदमाश लोगों पर गोलीबारी करके निकल जाते हैं। सबसे बड़ी और व्यस्ततम मार्केट में गाड़ी में बैठे लोगों पर धुआंधार फायरिंग करते हैं। बदमाश धुआंधार फायरिंग करने के बाद मार्केट की भीड़ से आराम से फरार हो जाते हैं। कोई उनके पीछे भी नहीं जाता। उस घटना को आज 15-20 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी दिल्ली पुलिस एक भी बदमाश को नहीं पकड़ सकी है और ना ही कोई कार्रवाई हुई है। दिल्ली की कानून व्यवस्था की क्या हालत हो गई है कि अपराधी सोचता है कि बाजार में शाम को 7:30 बजे गोलियां चलाकर निकल जाएंगे, लेकिन हम पर कोई भी एक्शन नहीं होगा। दिल्ली पुलिस का आज किसी में डर क्यों नहीं है? क्योंकि उन्हें पता है कि पूरी दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने में बहुत व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने तेजिन्दर बग्गा को गैर कानूनी रूप से बचाने के जबरदस्त फुर्ती दिखाई।‌ तब भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की सारी फोर्स गाड़ियों में बैठकर जेम्स बांड की तरह कुरुक्षेत्र पहुंच जाती है। दूसरी तरफ दिल्ली के लोगों के साथ खुलेआम अपराध होते हैं। दिल्ली पुलिस दिल्ली के आम इंसान को सिक्योरिटी नहीं दे पाती। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने के बाद समय बचे तब वो दिल्ली के आम लोगों की सुरक्षा करें। यह कल जो वाकया हुआ लह कोई इकलौता वाकया नहीं है। आप पिछले 10 दिन के अखबार उठा कर देखिए तो समझ में आ जाता है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। अभी 6 मई को नरेला क्षेत्र में एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। 27 अप्रैल को वसंत कुंज इलाके में एक 45 साल की महिला का मर्डर हो जाता है। 24 अप्रैल को नरेला के इलाके में मजदूर की जली हुई बॉडी मिलती है। 22 अप्रैल को महिला को अपने बच्चों के सामने चाकू से मार दिया जाता है। 15 अप्रैल को एक महिला जो अपनी गुमशुदा बेटी को ढूंढ रही थी, उसका बलात्कार हो जाता है। 14 अप्रैल को एक 55 साल के आदमी की कमला मार्केट में खुलेआम चाकू मारकर हत्या हो जाती है। यह सिर्फ पिछले 15 दिनो की न्यूज़पेपर में दिल्ली के क्राइम की घटनाएं पढ़कर सुना रही हूं। अगर आप डाटा देखेंगे तो पता चलेगा कि पूरे देश में जो सारे मेट्रो शहर हैं, उसमें सबसे ज्यादा अपराध के मामले दिल्ली में रिपोर्ट होते हैं। पूरे भारत में 19 मेट्रो शहर हैं, लेकिन उन 19 मेट्रो शहर में सामने आने वाले कुल बलात्कार के मामलों में से 40 प्रतिशत सिर्फ दिल्ली के होते हैं। इसके अलावा 25 फीसदी हत्या के मामले सिर्फ दिल्ली से आते हैं। यहां तक कि 2021 में साढ़े पांच हजार से ज्यादा हिनियस क्राइम के मामले दिल्ली में रिपोर्ट हुए, जो कि किसी भी मेट्रो सिटी से ज्यादा है। यह दिल्ली पुलिस का रिपोर्ट कार्ड है।

विधायक ने कहा कि एक तरफ दिल्ली के आम आदमी के पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। दिल्ली के आम इंसान के साथ मर्डर, रेप, किडनैपिंग, गोलियां और चक्कू चलते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की सारी फोर्स सड़क पर उतर जाती है और हरियाणा तक चली जाती है। इससे यह साफ हो जाता है कि आज दिल्ली का आम इंसान बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की स्थिति से परेशान है। उसका एक ही कारण यह है कि दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी के गुंडों, लफंगो, दंगाइयों को सुरक्षा देने और बचाने में उनको व्यस्त है। उसकी वजह से दिल्ली का आम इंसान परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *