4 महीनों की बकाया तनख्वाह को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर ईस्ट एमसीडी के शिक्षक

दैनिक समाचार
  • लाखों की बकाया तनख्वाह, नवचयनितों की नियुक्ति व अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर धरना- दुर्गेश पाठक
  • बीजेपी एमसीडी से बार-बार गुहार के बाद भी जब मांगे पूरी नहीं हुई, तो शिक्षकों को धरने का विकल्प चुनना पड़ा- दुर्गेश पाठक
  • शिक्षकों के समर्थन में आम आदमी पार्टी, बीजेपी एमसीडी सभी शिक्षको की तनख्वाह जल्द से जल्द जारी करे- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली: 7 मार्च 2022

‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि ईस्ट एमसीडी के शिक्षकों को पिछले 4 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। जिसको लेकर शिक्षक ईस्ट एमसीडी मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों का घर चलना मुश्किल हो गया है। परेशान होकर उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा। आम आदमी पार्टी शिक्षकों के समर्थन में है। मैं भाजपा शासित एमसीडी से कहना चाहता हूं कि सभी शिक्षकों की बकाया तनख्वाह जल्द से जल्द जारी हो।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को बयान जारी किया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज सुबह हमें खबर मिली कि पूर्वी निगम के स्कूलों के शिक्षकों को पिछले 4 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों की लाखों की सैलरी बकाया है, नवचयनितों की नियुक्ति नहीं की जा रही है और अन्य कई जरूरी मांगे हैं, जो भाजपा शासित एमसीडी पूरी नहीं कर रही है। वह बार-बार निगम के अधिकारियों से सैलरी की गुहार करते रहे कि हमारा घर चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन उनके हक का पैसा उन्हें नहीं दिया गया। आखिर में हार मानकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का फैसला किया।

उसी सिलसिले में आज प्रात: 11 बजे से शिक्षक पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय पर महाधरना कर रहे हैं। पूर्वी निगम के शिक्षकों के साथ-साथ उत्तरी निगम के शिक्षक भी धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं, तथा उनकी सैलरी जारी नहीं की जाती है तबतक धरना जारी रहेगा। ना जाने कितने महीनों से सभी शिक्षक व निगम के अन्य सभी कर्मचारी इस चिंता में नहीं सोए होंगे कि बिना सैलरी के उनका घर-परिवार कैसे चलेगा। खुद शिक्षकों ने हमसे अपनी आपबीती साझा की है। उनका दर्द सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा लेकिन निगम में बैठे भाजपा अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी हैं।

कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं देना, निगम में भाजपा अधिकारियों की जैसे आदत बन गई है। आए दिन हमें शिकायत मिलती है कि कभी निगम डॉक्टरों को सैलरी नहीं दे रही है, तो कभी सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे रही है, तो कभी डीबीसी कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है, तो कभी शिक्षकों को सैलरी नहीं मिल रही है। कई-कई महीनों तक उन्हें तनख्वाह नहीं दी जाती है। यहां तक कि कई सालों से उन्हें पक्का करने का वादा कर के अपने ही वादे को भाजपा शासित एमसीडी ऐसे भूल जाती है, जैसे उन्होंने कभी कोई वादा किया ही ना हो। नौकरी तो पक्की करते नहीं, ऊपर से घर चलने भर तक कि तनख्वाह भी नहीं दे पाते हैं।

शिक्षकों को सनतावना देते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज भाजपा के राज्य में निगम कर्चारियों को इतनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कल को जब निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी, हालात इसके विपरीत होंगे। आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह मिले, उनको पक्का किया जाए और सभी जरूरी सहूलते मिलें। सिर्फ एक महीने की बात है, उसके बाद आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता और किसी भी कर्मचारी के साथ कुछ गलत नहीं होने देगी। आम आदमी पार्टी शिक्षकों के समर्थन में है। मैं भाजपा शासित एमसीडी से कहना चाहता हूं कि सभी शिक्षकों की बकाया तनख्वाह जल्द से जल्द जारी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *