सुरक्षित शहर सूचकांक 2021 जारी; दुनिया के सबसे सुरक्षित 60 शहरों में दिल्ली और मुंबई शामिल

दैनिक समाचार

द्वारा : रवीन्द्र यादव

      हाल ही में द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने सुरक्षित शहर सूचकांक 2021 जारी किया है। इस सूचकांक में  डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया है, वहीं इस लिस्ट में टोरंटो दूसरे और सिंगापुर तीसरे स्थान पर है। EIU द्वारा जारी इस लिस्ट में दुनिया के 60 सुरक्षित शहरों को स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में जहाँ भारत की राजधानी नई दिल्ली 48वें स्थान पर है, वहीं मुम्बई शहर 50वें स्थान पर आता है।

EIU लिस्ट के 10 सबसे सुरक्षित शहर

      द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के द्वारा जारी की गई सुरक्षित शहर सूचकांक 2021 में दुनिया के 60 रहने लायक जगहों या सबसे सुरक्षित शहरों में से टॉप 10 की लिस्ट में शहर व उनके स्कोर हैं-

1.   कोपनहेगन – 82.4

2.   टोरंटो –       82.2

3.   सिंगापुर –     80.7

4.   सिडनी –      80.1

5.   टोक्यो –       80.0

6.   एम्स्टर्डम –    79.3

7.   वेलिंग्टन –    79.0

8.   हांगकांग –    78.6

9.   मेलबर्न –      78.6

10. स्टॉकहोम- 78.0

किन मापदंडो के आधार पर शामिल किया जाता है?

      द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के सुरक्षित शहरों की सूची तैयार करने के लिए 76 मापदंडों के आधार पर 60 शहरों को शामिल किया है। इन मापदंडों में डिजिटल, हेल्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्सनल और एनवायरमेंट सिक्योरिटी शामिल हैं। इन मापदंडों के आधार पर सभी शहरों को100 में से अलग-अलग स्कोर दिया गया है।

EIU की लिस्ट में भारत का स्थान

      इस लिस्ट में भारत के भी दो शहरों को जगह मिली है, जिसमें 48वें स्थान पर राजधानी नई दिल्ली का स्कोर 56.1 तथा मुंबई 54.4 स्कोर के साथ 50वें स्थान पर है। यही नहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान के कराची शहर को भी जगह मिली है। EIU की टॉप 60 सुरक्षित शहरों की लिस्ट में कराची 59वें स्थान पर है।

THE ECONOMIC INTELLIGENCE UNIT

                EIU इकोनॉमिस्ट ग्रुप का रिसर्च और एनालिसिस डिवीजन है, जो कई विषयों पर रिसर्च करता है। इसकी स्थापना 1946 में की गई थी। ईआईयू का हेडक्वार्टर लंदन में है। इसके अलावा चीन और हांगकांग में भी इसके ऑफिस हैं। EIU वर्ष 2015 से इस सर्वेक्षण का संचालन कर रहा है और ऐसा पहली बार हुआ है कि कोपेनहेगन ने सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट हर दो साल में दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर का निर्धारण करने के लिए सर्वेक्षण करती है। पिछले सर्वेक्षण 2019 के दौरान टोक्यो ने दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *