राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 119.38 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 90,27,638 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड 19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 119.38 करोड़ (1,19,38,44,741) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,23,73,056 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,82,870
दूसरी खुराक94,36,705
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,77,133
दूसरी खुराक1,63,83,806
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक44,85,35,082
दूसरी खुराक20,36,38,734
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक18,22,43,827
दूसरी खुराक11,46,46,368
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक11,41,31,257
दूसरी खुराक7,60,68,959
कुल 1,19,38,44,741

पिछले 24 घंटों में 10,264 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,67,962हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001K0QN.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 151 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 9,119 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AJ4H.jpg

वर्तमान में 1,09,940 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.32 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003RST3.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,50,538जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.59करोड़ (63,59,24,763) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिकपुष्टिवालेमामलोंकीदर 0.93प्रतिशतहैजोपिछले62दिनोंसेलगातार2% सेकमबनीहुईहै। दैनिकरूपसेपुष्टिवालेमामलोंकीदर0.79प्रतिशतहै। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 52 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 87 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WLF7.jpg

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *