भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 121.94 करोड़ के स्तर को पार किया

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 82,86,058 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 121.94 करोड़ (1,21,94,71,134) पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,30,392 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

एचसीडब्ल्यूपहली खुराक1,03,83,416
 दूसरी खुराक94,66,553
एफएलडब्ल्यूपहली खुराक1,83,78,183
 दूसरी खुराक1,64,47,200
18-44 आयु समूहपहली खुराक45,43,97,807
 दूसरी खुराक21,56,66,951
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूहपहली खुराक18,36,80,077
 दूसरी खुराक11,81,33,066
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक11,50,32,531
 दूसरी खुराक7,78,85,350
कुल 1,21,94,71,134

पिछले 24 घंटों में 9,481 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,39,98,278 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34% हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002J8MV.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 154 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,774 नएमामलेसामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003O07Z.jpg

देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,05,691 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.31% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OGC8.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 10,91,236 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अब तक 63.94 करोड़ से अधिक (63,94,27,262) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 14 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.80 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 55 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 90 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005PHTJ.jpg

****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *