साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.60 प्रतिशत), बीते 41 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 66,09,113वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 141करोड़ (1,41,01,26,404) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,49,64,300 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,86,851
दूसरी खुराक96,75,320
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,84,748
दूसरी खुराक1,68,24,869
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक49,24,32,222
दूसरी खुराक31,18,78,657
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक19,28,71,451
दूसरी खुराक14,50,15,710
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक12,04,64,476
दूसरी खुराक9,21,92,100
कुल 1,41,01,26,404

पिछले 24 घंटों में 7,286 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,23,263हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OYOK.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 58 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GIZO.jpg

वर्तमान में 77,032 सक्रिय रोगी हैं। यह 579 दिनों में सबसे कम मामले हैं।  वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047WE3.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,12,195 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.10 करोड़ (67,10,51,627) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिकपुष्टिवालेमामलोंकीदर 0.60प्रतिशतहैजोपिछले41दिनोंसेलगातार1% सेकमबनीहुईहै। दैनिकरूपसेपुष्टिवालेमामलोंकीदर0.65प्रतिशतहै। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 82 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 117 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005KX5T.jpg

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *