साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.89 प्रतिशत), बीते 47 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

दैनिक समाचार

 पिछले 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 144.54 करोड़ (1,44,54,16,714) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,54,27,550 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक 1,03,87,564
दूसरी खुराक97,08,297
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक 1,83,85,606
दूसरी खुराक1,68,89,042
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक 49,88,95,079
दूसरी खुराक33,05,31,530
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक 19,43,82,386
दूसरी खुराक15,00,28,450
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक 12,13,19,090
दूसरी खुराक9,48,89,670
कुल 1,44,54,16,714

पिछले 24 घंटों में 7,585 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,66,363 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.36 % है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 186 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 16,764 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 91,361 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.26 प्रतिशत हैं।  

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,50,837 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.78 करोड़ (67,78,78,255) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है जो पिछले 47 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.34 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 88 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 123 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *