साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्‍सीन की 96 लाख से अधिक (96,43,238)  डोज दी गईं, जिससे देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार 147.72 करोड़ (147,72,08,846) के स्‍तर को पार कर गई है। यह उपलब्धि 1,58,21,510 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

आज प्रातः 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का विवरण इस प्रकार है:-

 एचसीडब्‍ल्‍यूपहली डोज1,03,88,424
दूसरी डोज97,24,352
 एफएलडब्‍ल्‍यूपहली डोज1,83,86,432
दूसरी डोज1,69,24,656
आयु समूह 15 से 18 वर्षपहली डोज85,11,766
 आयु समूह 18 से 44 वर्षपहली डोज50,52,85,581
दूसरी डोज34,12,84,803
 आयु समूह 45 से 59 वर्षपहली डोज19,52,45,545
दूसरी डोज15,31,22,132
 60 वर्ष से अधिकपहली डोज12,18,11,698
दूसरी डोज9,65,23,457
कुल1,47,72,08,846

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 15,389 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत से अब तक) 3,43,21,803 हो गई है।

परिणामस्‍वरूप भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PQSJ.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 58,097 नए मामलों का पता चला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AD75.jpg

भारत के सक्रिय मामलों की संख्‍या वर्तमान में 2,14,004 है। देश के कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों का योगदान 0.61 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QYRX.jpg

पूरे देश में परीक्षण क्षमता का लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,88,647 जांच की गई। देश में अभी तक कुल मिलाकर 68.38 करोड़ से अधिक (68,38,17,242) परीक्षण किए गए हैं।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है। देश में साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत चल रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QOET.jpg

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *