साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 6.77 प्रतिशत है

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 89 लाख से अधिक (89,28,316) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 151.57 करोड़ (1,51,57,60,645से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,61,76,087 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,88,856
दूसरी खुराक97,41,004
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,87,153
दूसरी खुराक1,69,69,726
15-18 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक2,29,49,780
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक51,37,21,707
दूसरी खुराक35,13,24,009
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक19,60,68,180
दूसरी खुराक15,59,53,930
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक12,22,46,143
दूसरी खुराक9,80,10,157
कुल 1,51,57,60,645

पिछले 24 घंटों में 40,863 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,44,53,603 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.98 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 1,59,632 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 5,90,611 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.66 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,63,566 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 6करोड़ (69,00,34,525जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 6.77 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 10.21 प्रतिशत है।

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *