तुर्की

विश्व इतिहास
  • तुर्की में एकता और प्रगति समिति का गठन 1889 में हुआ था। प्रारम्भ में मुस्तफा कमाल पाशा इस समिति के प्रभाव में आया था।
  • ‘पान इस्लामिज्म’ का नारा अब्दुल हमीद द्वितीय ने दिया था।
  • युवा तुर्क आन्दोलन की शुरूआत इसी के शासनकाल (1908) में हुई।
  • आधुनिक तुर्की का निर्माता मुस्तफा कमाल पाशा को माना जाता है। इसे ‘अतातुर्क’ (तुर्की का पिता) के नाम से जाना जाता है।
  • मुस्तफा कमाल पाशा का जन्म 19 मई, 1881 में सेलेनिका में हुआ था। इसके पिता नाम अली रजा था।
  • सेनापति के रूप में कमाल पाशा ने गल्लीपोती युद्ध में शानदार सफलता हासिल की। तत्पश्चात् 1919 में उसने सैनिक पद से इस्तीफा दे दिया।
  • प्रथम विश्वयुद्ध के बाद तुर्की के साथ 10 अगस्त, 1920 को अपमानजनक सन्धि की गई। मुस्तफा कमाल पाशा ने इसे मानने से इन्कार कर दिया।
  • 1923 में तुर्की एवं यूनान के बीच लोजान की सन्धि हुई।
  • 23 अक्टूबर, 1923 को तुर्की गणतन्त्र की घोषणा हुई।
  • कमाल पाशा ने 3 मार्च, 1924 को खिलाफत को समाप्त कर दिया।
  • 20 अप्रैल, 1924 को तुर्की में नये संविधान की घोषणा की गई।
  • तुर्की के नये गणतन्त्र का राष्ट्रपति मुस्तफा कमाल पाशा हुआ।
  • रिपब्लिक पीपुल्स पार्टी का संस्थापक कमाल पाशा था।
  • 25 नवम्बर, 1925 को तुर्की में टोपी और औरतों को बुरका पहनने पर कानूनी प्रतिबन्ध लगाया गया।
  • मुस्तफा कमाल पाशा की मृत्यु 1938 में हो गई।

कमाल पाशा द्वारा किये गये प्रमुख कार्य :

  • 1924 में तुर्की को धर्मनिरपेक्ष राज्य की घोषणा
  • इस्ताम्बुल में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना
  • ग्रेगोरियन कैलेण्डर का प्रचलन, 26 दिसम्बर, 1925 से लागू
  • 1932 में तुर्की भाषा परिषद की स्थापना
  • 1933 में तुर्की में प्रथम पंचवर्षीय योजना लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *