भाजपा-केजरीवाल की रजामंदी से लागू आबकारी शराब नीति का विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का चुनावी हथकंडा।- चौ0 अनिल कुमार

दैनिक समाचार

धार्मिक स्थलों-स्कूलों के नजदीक ठेके बंद करने का भाजपा का विरोध, केजरीवाल के खिलाफ महज औपचारिकता। -चौ0 अनिल कुमार

धार्मिक स्थलों और स्कूलों के नजदीक खुले शराब के ठेके भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम तत्काल सील करे।-चौ0 अनिल कुमार

आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों की मिलीभगत से ही धार्मिक स्थलों-स्कूलों के नजदीक शराब के ठेके खुले।-चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 05 फरवरी, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा आबकारी नीति का विरोध धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास खुले शराब के ठेकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सील करने की चेतावनी देना केवल औपचारिकता निभाने और आगामी निगम चुनावों में मतदाताओं की सहानूभूति लेने के लिए कर रहे है। भाजपा तीनों निगमों की सत्ता में आसीन होने के बावजूद आदेश गुप्ता शराब के ठेकों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं द्वारा सील नही करवाकर गैर कानूनी तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं का सहारा ले रहे है।
 
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता पूरी तरह जानती है कि उनके घरों के नजदीक शराब के ठेके आम आदमी पार्टी और भाजपा की मिलीभगत से खुले है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी की वर्चुअल बैठक के बाद भाजपा का शराब नीति के खिलाफ चेतावनी पूरी तरह से दिल्लीवासियों को गुमराह करने वाली है क्योंकि भाजपा सहित केन्द्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अगर आबकारी नीति लागू करने के लिए उपराज्यपाल के समक्ष आपत्ति जताते तो दिल्ली में युवाओं को बर्बाद करने के लिए हर चौराहे और कौने पर शराब के ठेके नही खुलते। उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता भाजपा के तीनों मेयरों द्वारा दिल्ली में शराब के ठेके बंद करने के आदेश जारी करवाऐं।
 
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस शुरुआत से ही केजरीवाल की दिल्ली सरकार की आबकारी नीति का विरोध कर रही है, जबकि भाजपा ने रिहायशी क्षेत्रों, मंदिर और स्कूलों के नजदीक शराब के ठेके खोलने पर विरोध नही किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आबकारी नीति के तहत शराब पीने के लिए युवाओं की उम्र घटाने, प्रत्येक वार्ड में 3-4 ठेके खोलने, 21 ड्राई डे को कम करके 3 करने का विरोध सहित रिहायशी क्षेत्रों में शराब की दुकाने खोलने का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आबकारी नीति पर भाजपा और केजरीवाल एक दूसरे के पूरक के रुप में काम कर रहे हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का दिल्ली में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास खुले शराब के ठेकों को 48 घंटों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बंद करवाने की घोषणा भाजपा का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा और केजरीवाल सरकार की मिलीभगत से शराब माफिया फल फूल रहा है। दिल्लीवासियों के अधिकारां और उनके विकास को नजरअंदाज करने वाली केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार के द्वारा दिल्ली में ताबड़तोड़ खोले गए ठेके भाजपा की सहमति से ही खोले गए है क्योंकि अन्य मुद्दों की तरह आबकारी नीति को लागू करने में भाजपा और आम आदमी पार्टी कोई मतभेद नही रहा और उपराज्यपाल ने दिल्ली में आबकारी नीति पर मौहर लगा दी।
मुख्य संवाददाता,
…………………नई दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *