भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और एमसीडी में हार के डर से छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गई – अरविंद केजरीवाल

दैनिक समाचार

-भाजपा को चुनौती है कि अगर हिम्मत है, तो एमसीडी चुनाव समय पर करा कर और जीत कर दिखा दो, हम राजनीति छोड़ देंगे – अरविंद केजरीवाल

  • भाजपा ने अपनी हार से बचने के लिए पहले राज्य चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव को टलवा दिया और अब एक संशोधन के जरिए चुनाव को कई महीनों के लिए टालने जा रहे हैं- अरविंद केजरीवाल
  • अगर इस देश के अंदर चुनाव ही टल गए, तो जनतंत्र क्या बचेगा और जनता की आवाज क्या बचेगी?- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दी थीं- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा एमसीडी के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे हैं, क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं?- अरविंद केजरीवाल
  • आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे- अरविंद केजरीवाल
  • प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है कि कल मोदी जी रहेंगे या नहीं रहेंगे, केजरीवाल रहेगा या नहीं रहेगा, यह जरूरी नहीं है, यह देश बचना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली नगर निगम के चुनाव इस बार भाजपा का पूरी तरह से सफाया होने वाला है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 मार्च, 2022

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को टालने पर भाजपा को आड़े लेते हुए कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और एमसीडी में हार के डर से छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गई। भाजपा को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है, तो एमसीडी चुनाव समय पर करा कर और जीत कर दिखा दो, हम राजनीति छोड़ देंगे। भाजपा अपनी हार से बचने के लिए पहले राज्य चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव को टलवा दिया और अब एक संशोधन के जरिए चुनाव को कई महीनों के लिए टालने जा रहे हैं। अगर इस देश के अंदर चुनाव ही टल गए, तो जनतंत्र क्या बचेगा? भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दी थीं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं। कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है कि कल मोदी जी रहेंगे या नहीं रहेंगे, केजरीवाल रहेगा या नहीं रहेगा, यह जरूरी नहीं है। यह देश बचना चाहिए। एक छोटे से चुनाव को जीतने के लिए आप इस देश की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

संविधान में जनता को ताकत दी गई कि वो अपनी सरकारें चुनेंगी और सरकारें जनता के सपनों को पूरा करेंगी- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी, तीनों को आज ही के दिन फांसी पर लटकाया गया था। इन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। देश आजाद हुआ और एक संविधान बना। संविधान में जनता को सारी ताकत दी गई कि जनता अपनी सरकारें चुनेंगी और वो सरकारें जनता के सपनों को पूरा करेंगी।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव इस बार भाजपा का पूरी तरह से सफाया होने वाला है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी पिछले कुछ दिनों से देखने को जो मिल रहा है, वो एक तरह से शहीदों के बलिदान का अपमान है। दिल्ली में नगर निगम के जो चुनाव होने थे, उसमें सब लोग जानते हैं कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है। अपनी हार से बचने के लिए उन लोगों ने पहले तो राज्य चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव को टलवा दिया और अब एक संशोधन ला रहे हैं, जिसके जरिए वो चुनाव को कई महीनों के लिए टालने जा रहे हैं। यह बेहद दुखदायी है। अगर इस देश के अंदर चुनाव ही टल गए, तो जनतंत्र क्या बचेगा और जनता की आवाज क्या बचेगी? आज के दिन सबसे ज्यादा दुख शहीद भगत सिंह की आत्मा को हो रहा है, जो उन्होंने फांसी पर चढ़कर इस देश को आजाद कराया था। उन्होंने इस दिन के लिए फांसी पर नहीं चढ़ा था कि एक सरकार आएगी और इस देश के अंदर से चुनाव ही खत्म कर देगी। जनता को अपनी सरकार चुनने का एक बेसिक अधिकार है।

कल गुजरात हार रहे होंगे तो कहेंगे हम गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे इसलिए चुनाव मत कराओ, अगली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा हार रही होगी, तो केंद्रीय चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिख देगी कि हम तो पार्लियामेंट्री सिस्टम खत्म करके प्रेसिडेंशियल सिस्टम लाने जा रहे हैं इसलिए चुनाव मत कराओ – अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि हार-जीत को लगी रहती है। आप आज इस राज्य में जीत रहे हो, दूसरे राज्य में कोई जीतते हैं। एक छोटे से एमसीडी के चुनाव में अपनी हार से बचने के लिए इस देश के साथ खिलवाड़ मत करिए। इस देश पर जो लोग शहीद हुए हैं, उनकी शहादत के साथ खिलावाड़ मत करिए। देश के संविधान के साथ खिलवाड़ मत करिए। आज वे कह रहे हैं कि हम तीनों नगर निगम एक करने जा रहे हैं। इसलिए हम चुनाव को टाल रहे हैं। क्या इस आधार पर चुनाव टाले जा सकते हैं। कल को गुजरात का चुनाव होगा, तो एक केंद्रीय चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिख देंगे कि हम गुजरात और महाराष्ट्र को एक करने जा रहे हैं। इसलिए चुनाव मत कराओ। अगली बार लोकसभा का चुनाव होगा। लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हार रही होगी, तो एक केंद्रीय चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिख देगी कि हम तो पार्लियामेंट्री सिस्टम खत्म करके प्रेसिडेंशियल सिस्टम लाने जा रहे हैं। इसलिए चुनाव मत कराओ।

प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है कि देश के साथ खिलवाड़ मत करिए- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या चुनाव टाले जा सकते हैं? अपनी हार की डर से ये लोग जो चुनाव टाल रहे हैं, यह सीधे-सीधे इस देश के साथ खिलवाड़ है। मेरी प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर अपील है कि कल बीजेपी रहेगी या नहीं रहेगी। आम आदमी पार्टी रहेगी या नहीं रहेगी, मोदी जी रहेंगे या नहीं रहेंगे, केजरीवाल रहेगा या नहीं रहेगा, यह जरूरी नहीं है। देश बचना चाहिए। देश के साथ खिलवाड़ मत करिए। एक छोटे से चुनाव को जीतने के लिए आप इस देश की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह क्या है? यह बिल्कुल मंजूर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कहती है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। सबसे बड़ी पार्टी हो और आप दिल्ली की एक छोटी सी पार्टी से घबरा गए। दिल्ली के छोटे से चुनाव से घबरा गए। आपके अंदर क्या हिम्मत है? आपके उपर लानत है। मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है, तो एमसीडी के चुनाव समय पर करा कर दिखाओ और जीत कर दिखा दो, हम राजनीति छोड़ देंगे।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दी थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।’’ उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा एमसीडी के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे हैं। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो, क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बनाकर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं? सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गई? हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव टाइम पर करवा के दिखाओ।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *