27 साल राज करने के बाद भाजपा में अहंकार आ गया है और जनता की आवाज़ सुनना बंद कर दी, गुजरात को ऐसी सरकार चाहिए, जो जनता की आवाज़ सुने- अरविंद केजरीवाल

दैनिक समाचार
  • हमारा मक़सद भाजपा या कांग्रेस को हराना नहीं, हमारा मक़सद देश और गुजरात जीतना चाहिए, दिल्ली की तरह गुजरात में भी भ्रष्टाचार दूर हो और जनता के काम हों- अरविंद केजरीवाल
  • हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया और सभी के लिए स्कूल, अस्पताल व बिजली फ्री कर दी- अरविंद केजरीवाल
  • पंजाब में भी ‘आप’ की सरकार ने भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म कर दिया है और 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है- अरविंद केजरीवाल
  • आप लोगों ने 25 साल इन लोगों को मौका दिया, एक मौका आम आदमी पार्टी को भी देकर देखो- अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली और पंजाब वालों ने दिया, गुजरात में भी एक मौका देकर देखो, गुजरात के लोगों के साथ मिलकर गुजरात को आगे बढ़ाएंगे- अरविंद केजरीवाल
  • पंजाब में हमने प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी है और अब लोग किसी भी दुकान से किताबें खरीद सकते हैं- भगवंत मान
  • आज साबरमती आश्रम जाने का सौभाग्य मिला, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहां गांधी जी की पूज्य आत्मा बसती है- अरविंद केजरीवाल
  • साबरमती आश्रम आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है, मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ, जिस देश में गाँधी जी पैदा हुए- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/गुजरात, 02 अप्रैल, 2022

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले, उन्होंने साबरमती आश्रम जाकर गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अहमदाबाद में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 27 साल राज करने के बाद भाजपा में अहंकार आ गया है और जनता की आवाज़ सुनना बंद कर दी। गुजरात को ऐसी सरकार चाहिए, जो जनता की आवाज़ सुने। हमारा मक़सद भाजपा या कांग्रेस को हराना नहीं। हमारा मक़सद देश और गुजरात जीतना चाहिए। दिल्ली की तरह गुजरात में भी भ्रष्टाचार दूर हो और जनता के काम हों। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया और सभी के लिए स्कूल, अस्पताल व बिजली फ्री कर दी। पंजाब में भी ‘आप’ की सरकार ने भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म कर दिया है और 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है। आप लोगों ने 25 साल इन लोगों को मौका दिया। एक मौका आम आदमी पार्टी को भी देकर देखो। आप लोगों के साथ मिलकर गुजरात को आगे बढ़ाएंगे।

गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज सुबह साबरमती आश्रम का दौरा किए। इसके बाद अहमदाबाद में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। अहमदाबाद में शाम 4 बजे उत्तमनगर स्थित खोदियार मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ थी। समर्थक में भारी उत्साह देखने को मिला और ‘‘वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद, जाग गया भाई, जाग गया, आम आदमी जाग गया, जीत गया भाई जीत गया, आम आदमी जीत गया। पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से, भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल-केजरीवाल’’ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और गुजरात में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी और मनोज सूरटिया समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमें राजनीति करने नहीं आती है, हमें देशभक्ति करनी आती है- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के मन में देशभक्ति का भाव था, मुंह में भारत माता के नारे थे। हमें राजनीति करने नहीं आती है, हमें देशभक्ति करनी आती है। यह उपर वाले का कुछ करिश्मा हुआ है, नहीं तो हम सड़कों पर थे। इस देश में 10 साल पहले तक केजरीवाल को कोई नहीं जानता था। पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई, फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। हमें देशभक्ति करनी आती है। दिल्ली में हमने स्कूल फ्री कर दिए। अस्पताल फ्री कर दिए। भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। बिजली मुफ्त कर दी। बिजली 24 घंटे कर दिया। भगवंत मान जी को मुख्यमंत्री बने अभी 10 दिन हुए हैं। इन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर दिया। अभी भगवंत मान जी ने ऐलान किया है कि पंजाब में कोई भी प्राइवेट स्कूल वाला अपनी फीस नहीं बढ़ाएगा। इन्होंनें पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है।

हम भाजपा या कांग्रेस को हराने नहीं आए हैं, हम देश और गुजरात को जीताने आए हैं- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह-सुबह गुजरात का रहने वाला एक आदमी आया और बोला कि भाजपा को राज करते हुए 25 साल हो गए। अब ये जनता की नहीं सुनते हैं। इनमें अहंकार आ गया है। हम यहां भाजपा को हराने नहीं आए हैं। हम यहां पर कांग्रेस को हराने नहीं आए हैं। हम यहां पर देश को जीताने आए हैं, गुजरात को जीताने आए हैं। हमें राजनीति करनी नहीं आती, हम देश को जीताने आए हैं। आप लोगों ने 25 साल इन लोगों को मौका दिया, एक मौका हमें भी देकर देख लो। एक मौका आम आदमी पार्टी को भी देकर देखो। दिल्ली वालों ने एक मौका दिया, पंजाब वालों ने दिया। एक मौका गुजरात में देकर देखो। साढ़े छह करोड़ गुजरात के लोगों के साथ गुजरात को आगे बढ़ाएंगे।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ 27 साल राज करने के बाद भाजपा में अहंकार आ गया है। जनता की आवाज़ सुनना बंद कर दी। गुजरात को ऐसी सरकार चाहिए, जो जनता की आवाज़ सुने। हमारा मक़सद भाजपा या कांग्रेस को हराना नहीं। हमारा मक़सद देश जीतना चाहिए। गुजरात जीतना चाहिए। दिल्ली की तरह गुजरात में भी भ्रष्टाचार दूर हो, जनता के काम हों।’’

अगर शिक्षा ही बिकाउ हो गई तो देश के कैसे आगे बढ़ेगा?- भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जो प्यार और सम्मान दिया है, वो जिंदगी भर याद रहेगा। इतनी बड़ी संख्या में आप लोग देश का तिरंगा झंडा हाथ में लेकर आए, इससे दिल को बहुत खुशी हुई। उन्होंने में पंजाब में ‘आप’ सरकार के किए गए जनहित के कार्यों को बताते हुए कहा कि पंजाब में हमने प्राइवेट स्कूलों को आदेश कर दिया कि कोई फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। स्कूल वाला अपने मन पसंद की दुकानों को नहीं बताएगा कि यहां से किताबें खरीद लो। अब लोग किसी भी दुकान से किताबें खरीद सकते हैं। अगर शिक्षा ही बिकाउ हो गई तो देश के कैसे आगे बढ़ेगा। मुझसे पत्रकारों ने पूछा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा का सफाया कैसे कर दिया। मैंने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह क्या है, उन्होंने कहा कि झाड़ू। मैने कहा कि कमल का फूल कहां उगता है। पत्रकारों ने बताया कि कीचड़ में। मैने कहा कि झाड़ू का काम क्या होता है, तो उन्होंने कहा कि कीचड़ को साफ करना। मैंने कहा कि हमने साफ कर दिया। आप लोगों के साथ मिलकर गुंजरात में भी यह कीचड़ साफ करना पड़ेगा। हम लोग आंदोलन से निकले हुए हैं। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो किसानों के बेटों को एमएलए बना देती है। वरना, कांग्रेस और भाजपा 80-80 साल के बूढ़े को प्रधानमंत्री बनाती है।

तिरंगा यात्रा में दिल्ली के विश्व प्रसिद्ध मोहल्ला क्लीनिक की दिखी झांकी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अहमदाबाद में आयोजित तिरंगा यात्रा में दिल्ली के विश्व प्रसिद्ध मोहल्ला क्लीनिक की झलक भी देखने को मिली। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की झांकी रोड शों में आकर्षण का केंद्र रही। गाड़ी पर आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की झांकी सजाई गई थी। जिस पर लिखा गया था, ‘‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक, स्वस्थ्य ही जीवन है।’’ इस झांकी के जरिए बताया गया कि कैसे दिल्ली में केजरीवाल सरकार सभी दिल्ली वासियों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया है। दिल्ली में सभी दवाइयां, टेस्ट और इलाज पूरी तरह से निःशुल्क है। खूबसूरत लोग हमेशा स्वस्थ्य नहीं होते, खूबसूरत लोग हमेशा खूबसूरत नहीं होते।’’

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साबरमती आश्रम का किया दौरा, चरखा भी चलाया

इससे पहले, आज सुबह करीब 10.30 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे और वहां उन्होंने महात्मा गांधी के विभिन्न यादगार चीजों को देखा। आश्रम के कर्मचारियों ने महात्मा गांधी द्वारा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से बताया। इस दौरान ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महात्मा गांधी के व्यक्तिगत कमरे को भी देखा। आश्रम के कर्मचारियों ने सामूहिक रसोई घर और महात्मा गांधी की अस्थी कलश, विदेश से लाई गई वस्तुओं को दिखाया। इसके उपरांत ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चरखा चलाकर सूत काटा। इसके बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने बताया कि गांधी जी द्वारा छुआछूत के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत साबरमती आश्रम से की थी। साथ ही, कर्मचारियों ने नव जीवन प्रेस की स्थापना, अखबार में लिखने और उनकी गिरफ्तारी, विदेशी कपड़ों की होली जलाना, कस्तूरबा के जीवन, दांडी यात्रा, सत्याग्रह आंदोलन आदि के बारे में बताया। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के सीएम भगवंत मान जी ने साबरमती आश्रम जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। ‘आप’ गांधी जी के राम राज्य की परिकल्पना को गुजरात में साकार करेगी।

मैं अपने आपको धन्य मानता हूं कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ, जिस देश में गाँधी जी पैदा हुए- अरविंद केजरीवाल

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हैं। आज गांधी जी के समक्ष नत-मस्तक होने के लिए साबरमती आश्रम आए। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा। हम लोग अपने आपको धन्य मानते हैं कि हम ऐसे देश में पैदा हुए, जहां पर गांधी जी पैदा हुए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरा इस आश्रम में पहला दौरा है, लेकिन उससे पहले जब मैं एक एक्टिविस्ट होता था, तब मेरा कई बार यहां पर आना हुआ था। मैं कई बार पहले भी यहां आ चुका हूं। मैं जितनी बार यहां आता हूं, शांति का अहसास होता है और ऐसे लगता है, जैसे गांधी जी आत्मा यहीं बसती है। यहां आकर आज बहुत अच्छा लगा।

साबरमती आश्रम का दौरा करने के उपरांत ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ आज गुजरात के साबरमती आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहां गांधी जी की पूज्य आत्मा बसती है। यहां आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ, जिस देश में गाँधी जी पैदा हुए।

आश्रम में हमने पारपंरिक चरखा देखा कि कैसे गांधी जी ने देश के वस्त्रों को प्रमोट किया- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं जिस धरती से आता हूं, वो शहीदों की धरती है। हर गांव में जाकर आपको पता चल जाएगा कि लाला लाजपत राय मदन लाल ढींगरा, शहीद-ए-आजम भगत, प्रकाश सिंह सरापा, वीर उधम सिंह जैसे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले कितने परवाने थे। जिन्होंने देश पर अपनी जान न्यौछावर की। गांधी जी के आश्रम में आकर मुझे बहुत कुछ देखने को मिला और उनके विभिन्न आंदोलनों के बारे में जानकारी मिली। आज यहां आकर हमने पारपंरिक चरखा देखा कि कैसे गांधी जी ने देश के वस्त्रों को प्रमोट किया। हम तो राष्ट्रवादी लोग हैं, देश को प्यार करने वाले लोग हैं। मैं मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात में पहली बार आया हूं। हमें उम्मीद है कि जो राष्ट्रवादी लोग हैं, वो भी देश की तरक्की और सुरक्षा में उनका बड़ा से बड़ा योगदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *