पूर्व पार्षद भगवीर चौधरी और उनकी पत्नी बबली नागर समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

दैनिक समाचार
  • आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने सभी को पटका और टोपी पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल
  • केजरीवाल मॉडल और ‘आप’ की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से, बल्कि पूरे देश से लगातार लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं- पंकज गुप्ता

नई दिल्ली, 04 अप्रैल 2022

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में ‘आप’ राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आज पूर्व कांग्रेस नेता भगवीर चौधरी, धर्मपत्नी बबली नागर, कांग्रेस नेता व एडवोकेट मनोज गुप्ता, धर्मपत्नी स्वाति गुप्ता और समाजसेवी विजय गुप्ता के साथ अन्य कई साथियों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आज़ादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद रहे।

‘आप’ के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से, बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज पूर्व कांग्रेस नेता भगवीर चौधरी, उनकी धर्मपत्नी बबली नागर, क्रांग्रेस नेता व एडवोकेट मनोज गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी स्वाति गुप्ता और समाजसेवी विजय गुप्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

भगवीर चौधरी ने राजनीति का सफर 1993 में शुरू किया था। 1998 में वह ब्लॉक अध्यक्ष रहे। 2002 में उन्होंने कांग्रेस के पार्षद का पदभार उठाया। उनकी साथ उनकी धर्मपत्नी बबली नागर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं। 2012 में वह भी कांग्रेस पार्षद का पदभार संभाल चुकी हैं।

एडवोकेट मनोज गुप्ता अब तक बदरपुर जिला कांग्रेस महासचिव रूप काम कर रहे थे। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सदस्य भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी शामिल हो रहीं उनकी धर्मपत्नी स्वाति गुप्ता 2017 के चुनाव में वॉर्ड 82-एस की उम्मीदवार थीं। उनके साथी विजय गुप्ता ने भी पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है। विजय गुप्ता कई वर्षों से सक्रिय रूप से समाज की सेवा करते आ रहे हैं। समाज की ओर अपनी जिम्मेदारी समझने वाले लोगों का आम आदमी पार्टी हृदय से सम्मान करती है। हमें बेहद खुशी है कि ऐसे लोग हमारी पार्टी में शामिल होकर लोगों के हित में काम करने की हमारी मुहिम को सफलता की ओर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *