पंजाब में जल्द होगा बड़ा ऐलान, “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

दैनिक समाचार
  • आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मुलाकात के बाद पंजाब के लोगों में खुशी की लहर
  • हम सब मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरा देश बदलेंगे, हम लोगों के लिए दिन रात काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल
  • लोग बहुत परेशान और दुःखी हैं, नेताओं और पार्टियों की गंदी और भ्रष्टाचारी राजनीति से तंग आ चुके हैं- अरविंद केजरीवाल
  • हमारे नेता सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई, पंजाब के लोगों को बहुत जल्द एक अच्छी ख़बर दूंगा- सरदार भगवंत मान

नई दिल्ली/पंजाब, 12 अप्रैल, 2022

अंतरराज्यीय संबंधों और नीतिगत योजना के क्षेत्र में एक बेंचमार्क स्थापित करते हुए “आप” के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने आज दोनों सरकारों के बीच समन्वय और संचार को मजबूत करने को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद सरदार भगवंत मान ने पंजाब के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर की घोषणा करने के संकेत दिए है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरा देश बदलेंगे। लोग बहुत परेशान और दुःखी हैं। नेताओं और पार्टियों की गंदी और भ्रष्टाचारी राजनीति से तंग आ चुके हैं। हम लोगों की बेहतरी के लिए दिन रात काम करेंगे। वहीं, सरदार भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि हमारे नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। बहुत जल्द पंजाब के लोगों को एक अच्छी ख़बर दूंगा। बैठक के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ-साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी मौजूद थे।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में अपने आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। कई घंटे तक चली बैठक में दोनों नेताओं ने दिल्ली, पंजाब और पूरे देश में जनता की जरूरतों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी मौजूद थे। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही राज्य के लिए एक बहुत अच्छी खबर की घोषणा करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

बैठक के ठीक बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हम सब मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरा देश बदलेंगे। लोग बहुत परेशान और दुःखी हैं। नेताओं और पार्टियों की गंदी और भ्रष्टाचारी राजनीति से तंग आ चुके हैं। हम लोगों की बेहतरी के लिए दिन रात काम करेंगे।

वहीं सरदार भगवंत मान ने ट्विट किया कि हमारे नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। बहुत जल्द पंजाब के लोगों को एक अच्छी ख़बर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *