हिमाचल प्रदेश में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 30 साल से अधिक समय तक उच्च पद पर रहे भाजपा कार्यकर्ता समेत 17 नेता हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

दैनिक समाचार

भाजपा की नीतियों से तंग आकर हरमल धीमान समेत बीजेपी के कई बड़े नाम हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

पंजाब चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ली ‘आप’ की सदस्यता

आम आदमी पार्टी (हिमाचल) के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं समेत अन्य नेताओं को दिलाई पार्टी की सदस्यता

हिमाचल में जल्द 1 हजार सदस्यों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया जाएगा” – सत्येंद्र जैन

देश की राजनीति के उज्जवल भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्वागत किया

नई दिल्ली, 13 अप्रैल, 2022

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर, अनेकों क्षेत्रों से प्रतिष्ठित लोग आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए बदलाव की राजनीति में शामिल हो रहे हैं। पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में तरक्की का इतिहास लिखने में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में 30 साल से अधिक समय से उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमल धीमान आदमी पार्टी में शामिल हुए। सत्येंद्र जैन ने हरमल धीमान और उनके सभी साथियों को ‘आप’ की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व SC मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हरमल धीमान ने आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय में अपने सभी समर्थकों के साथ ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण की। सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरमल धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास जताया। वहीं, हरमल धीमान ने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी को दिन दुनी रात चौगुनी सफलता की ओर अग्रसर करने का मंत्री सतेन्द्र जैन को विश्वास दिलाया।

वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष (SC मोर्चा) हरमल धीमान बीजेपी की नीतियों से त्रस्त होकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। वह 30 साल से कसौली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के उत्कृष्ट कार्यकर्ता रहे हैं। उनके कई साथी भी अरविंद केजरीवाल सरकार के गवर्नेंस मॉडेल से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें भी हम आम आदमी पार्टी मे जोड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी के 2 बार मंडल अध्यक्ष रह चुके देवराज ठाकुर और बीजेपी के दो बार प्रधान एवं बीडीसी मेंबर और दो बार जिला परिषद के मेंबर रह चुके जगदीश पंवार भी शामिल हैं। जल्द ही एक हजार सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।”

हरमल धीमान ने कहा, “भाजपा की नीतियों से तंग आकर मैं आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहा हूं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मैं ‘आप’ की नीतियों से और अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए पार्टी से जुड़ रहा हूं। आज मेरे और मेरे साथियों के लिए यह बेहद हर्ष का विषय है कि हम सभी ने ‘आप’ के साथ जुड़कर आम आदमी के लिए काम करने का निर्णय लिया है। यह एक ऐसी पार्टी है जो जनता के दर्द को अपना दर्द समझती है और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने मे सक्षम है।”

आज आप में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों की सूची
1.हरमल धीमान- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग), पूर्व SC मोर्चा उपाध्यक्ष

  1. जगदीश पंवार – बीडीसी मेंबर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य
  2. देवराज ठाकुर – भाजपा मंडल अध्यक्ष
  3. रतन सिंह राठौर- कांग्रेस के बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े रतन सिंह राठौर

इनके अलावा शीश राम, हेमंत, अशोक कुमार, रविंद्र शर्मा, दिवाकर शर्मा, यशवंत शर्मा, राहुल शर्मा, राशन लाल, सुनील दत्त, उम्मीद ठाकुर, पुष्पेंद्र कश्यप, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, मदन ठाकुर आदि भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *