सीएम केजरीवाल और उनके परिवार पर हमला करने वालों को सम्मानित कर भाजपा ने बता दिया, वह “गुंडों की पार्टी” है- आतिशी

दैनिक समाचार
  • ये भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय “गुंडा” पार्टी है जो गुंडों, बलात्कारियों को सम्मानित कर आगे बढ़ाती है- आतिशी
  • भाजपा ने इन गुंडों को सम्मानित करके देश भर के अपने कार्यकर्ताओं को संकेत दिया है कि जितनी ज्यादा गुंडागर्दी करोगे उतना भाजपा आगे बढाएगी- आतिशी
  • भाजपा का गुंडागर्दी का डीएनए है, गुंडागर्दी, बलात्कार, किडनैपिंग करने वाले लोगों को भाजपा आगे बढ़ाती है- आतिशी
  • भाजपा के 50 नेताओं पर छेड़छाड़, बलात्कार, गुंडागर्दी सहित हर तरह के आरोप हैं- आतिशी
  • पूरे देश के सामने दो विकल्प हैं, एक तरफ गुंडों की पार्टी भाजपा, दूसरी तरफ ईमानदार, पढ़े-लिखे शरीफ लोगों की “आम आदमी पार्टी” है- आतिशी
  • भाजपा में गुंडागर्दी की लिस्ट बनती है, “आप” में डिग्रियों की लिस्ट बनती है- आतिशी
  • देश के हर क्षेत्र में लोग कहने लगे हैं कि हमें भारतीय गुंडा पार्टी नहीं चाहिए, हमें ऐसी पार्टी चाहिए जो शराफत और ईमानदारी का सम्मान करती है- आतिशी
May be an image of 1 person, standing and text that says "पार्टी पार्टी म मी े आ आद पाट आम आद पा म शी म आ गद"

नई दिल्ली, 15 अप्रैल, 2022

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार पर हमला करने वाले गुंडों को भाजपा ने सम्मानित किया है। ऐसा करके भाजपा ने अपना असली चेहरा देश को दिखा दिया कि वो गुंडों की पार्टी है। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में इन सब गुंडों और लफंगों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और तारीफ की है। ये भारतीय जनता पार्टी नहीं, ये भारतीय “गुंडा” पार्टी है जो गुंडों, बलात्कारियों को सम्मानित कर आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन गुंडों को सम्मानित करके देश भर के अपने कार्यकर्ताओं को यह संकेत दिया है कि जितनी ज्यादा गुंडागर्दी करोगे उतना भाजपा आगे बढाएगी। भाजपा पार्टी का गुंडागर्दी का डीएनए है। गुंडागर्दी, बलात्कार किडनैपिंग करने वाले लोगों को भाजपा आगे बढ़ाती है। भाजपा के 50 नेताओं पर छेड़छाड़ बलात्कार, गुंडागर्दी सहित हर तरह के आरोप हैं। पूरे देश के सामने दो विकल्प हैं, एक तरफ गुंडों की पार्टी भाजपा है और दूसरी तरफ ईमानदार, पढ़े-लिखे शरीफ लोगों की आम आदमी पार्टी है। भाजपा में गुंडागर्दी की लिस्ट बनती है, “आप’ में डिग्रियों की लिस्ट बनती है। देश के हर क्षेत्र में लोग कहने लगे हैं कि हमें भारतीय गुंडा पार्टी नहीं चाहिए, हमें ऐसी पार्टी चाहिए जो शराफत और ईमानदारी का सम्मान करती है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 31 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला हुआ। इसमें कई भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। सीएम के आवास में घुसने की और उनके परिवार पर हमला करने की कोशिश हुई। बूम बैरियर और सीसीटीवी कैमरा तोड़े गए और घर के दरवाजे पर हमला कर दिया। इस गुंडागर्दी को देखकर पूरा देश दंग रह गया कि अगर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता एक चुने हुए मुख्यमंत्री के आवास पर मुख्यमंत्री और उसके परिवार पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं तो एक आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। पूरे देश के सामने सवाल उठ गया कि अगर मुख्यमंत्री के साथ इस तरह की गुंडागर्दी हो सकती है तो आम इंसान के साथ भाजपा के नेता किस तरह की गुंडागर्दी कर सकते हैं? इसी वजह से हाईकोर्ट ने इस मामले पर बहुत सख्त टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कई दिनों तक आरोपियों को जमानत नहीं दी। जब आठ दिन के बाद कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी तो भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में इन गुंडों, लुच्चों और लफंगों को सम्मानित किया गया। उनको मालाएं पहनाई और तारीफ की है। इन गुंडों की तारीफ और सम्मान कर भाजपा ने अपना असली चेहरा पूरा देश को दिखा दिया है। उन्होंने दिखा दिया है कि भाजपा किस तरह की राजनीति करना चाहती है और गुंडों का सम्मान करती है। इनको सम्मानित करके देश भर के कार्यकर्ताओं को यह संकेत दे दिया है कि आप भी गुंडागर्दी करिए और तोड़फोड़ करिए। इसके अलावा लड़कियों के साथ छेड़खानी करो और यह करने के बाद पार्टी आपको सम्मानित करेगी, टिकट देगी और आगे बढ़ाएगी। जितनी ज्यादा गुंडागर्दी करोगे उतना ज्यादा भाजपा में आगे बढ़ोगे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सीएम आवास पर गुंडागर्दी हुई यह कोई एक इकलौती घटना नहीं थी। भाजपा पार्टी का गुंडागर्दी का डीएनए है। मेरे पास ऐसे मामलों की लिस्ट है जहां पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़, गुंडागर्दी, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, किडनैपिंग की गई है। इन सब लोगों को भाजपा सम्मान देती और आगे बढ़ाती है। मुख्यमंत्री आवास पर हमले के बाद कुछ दिन पहले सोनिया विहार के यूजीआर पर भाजपा नेताओं द्वारा इसी प्रकार की गुंडागर्दी करने की कोशिश हुई। यह भी सामने आया कि किसी प्रकार का जहर लेकर जा रहे थे और पानी में मिलाने की कोशिश कर रहे थे। वहां पर तोड़फोड़ करके बदमाशी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी तरह का हमला और गुंडागर्दी 10 दिसंबर 2020 को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हुआ था। उनके घर पर पत्नी और बेटे पर हमला करने की कोशिश की गई। घर के भीतर घुसकर गेट पर हमला करने की कोशिश की गई। इन्हीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिसंबर 2020 में कुछ गुंडों को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में हमला किया और वहां तोड़फोड़ की गई। वहां पर शीशे, गमले टूटे पाए गए।

विधायक आतिशी ने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार छेड़छाड़ भाजपा के नेताओं के लिए आम बात है। वहां पर छेड़छाड़ बलात्कार करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाया जाता है और कैबिनेट में पद दिया जाता है। उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर का मामला सबको पता है। गुजरात के गैंग रेप केस में भाजपा के नेता शांतिलाल सोलंकी, गोविंद, पारुल मलानी, अजीत, मसंद शामिल थे। साक्षी महाराज के खिलाफ तरह तरह के मामले दर्ज हैं, जिसमें चोरी, गुंडागर्दी, 420 और मर्डर सहित सब शामिल हैं। स्वामी चिन्मयानंद के ऊपर रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप है। उत्तराखंड की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप हैं। गोवा में भाजपा के एमएलए बाबूलाल पर नाबालिग के साथ रेप के आरोप, किडनैपिंग सहित हर तरह के आरोप हैं। उनको भाजपा ने कैबिनेट मंत्री का पद देकर सम्मानित किया। नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में ऐसे चार मंत्री हैं जिन पर मर्डर के आरोप हैं। जिसमें वी मुरलीधरन, जॉन बारला और नीतिश प्रमाणिक, पंकज चौधरी, शांतनु ठाकुर पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप है। दिल्ली में विजय जॉली के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा के 50 छोटे बड़े नेताओं की लिस्ट निकली जिन पर छेड़छाड़ बलात्कार गुंडागर्दी मारपीट गाली-गलौज हर तरह के आरोप हैं।

गुंडों को भाजपा एमपी, एमएलए के बाद कैबिनेट में पद भी देती – आतिशी

उन्होंने कहा कि इससे यह समझ में आता है कि भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय गुंडा पार्टी है। अब भाजपा सिर्फ गुंडे, लुच्चे लफंगों बलात्कारियों, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों की पार्टी है। वह ऐसे गुंडों को सम्मानित करती है और पार्टी में आगे बढ़ाती है। एमपी, एमएलए बनाने के बाद कैबिनेट में पद भी देती है। यह भाजपा का असली रूप है। इसने देश भर के लोगों के जीवन को नर्क बना दिया है। कुछ समय पहले ऐसी स्थिति आ गई थी कि लोगों ने अपने इलाकों में पोस्टर लगा दिए कि हमारे मोहल्ले में लड़कियां रहती हैं। इसलिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ना आए। आज लोग परेशानी हैं कि जहां भाजपा के लोग जाते हैं वहां सिर्फ गाली गलौज गुंडागर्दी होती है।

डाक्टर, इंजीनियर, सिविल सेवा अधिकारी, सीए, प्रोफेसर की पार्टी है “आप”- आतिशी

विधायक ने कहा कि आज पूरे देश को पता चल रहा है कि देश के सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ भाजपा है जो गुंडों की पार्टी है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है जो ईमानदार पढ़े-लिखे शरीफ लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी को देखेंगे तो भाजपा में जिस तरह से गुंडागर्दी की लिस्ट बनती है उसी तरह से आम आदमी पार्टी में डिग्रियों की लिस्ट बनती है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक आईआईटी से ग्रेजुएट हैं और सिविल सेवा में रह चुके हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जाने-माने पत्रकार रह चुके हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा सीए हैं और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। दूसरे राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। केंद्रीय यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके हैं। मैं खुद देश-विदेश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी से पढ़कर विदेश में नौकरी छोड़कर राजनीति में आई। इसके अलावा पंजाब के विधायकों को देख सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड सेट किया है कि पंजाब के विधायकों में 12 डॉक्टर हैं जो एमबीबीएस, एमएस, सर्जन हैं। इसके अलावा वकील, सिविल सर्वेंट हैं। ऑक्सफोर्ड से एमबीए ग्रेजुएट हैं। एक तरफ भाजपा की गुंडागर्दी है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की शराफत है। एक तरफ यह बलात्कारियों की पार्टी है तो दूसरी तरफ यह पढ़े लिखे लोगों की पार्टी है। आज देश के सामने दो विकल्प खड़े हो गए हैं। आप देश के किसी भी हिस्से में जाइए सब लोग कहने लगे हैं कि हमें भारतीय गुंडा पार्टी नहीं चाहिए। हमें ऐसी पार्टी नहीं चाहिए जो इन गुंडों का सम्मान करती है। हमें ऐसी पार्टी चाहिए जहां पढ़े लिखे लोग हों और शराफत-ईमानदारी का सम्मान करती हो। इसके अलावा ईमानदार, पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में लेकर आती हो। क्योंकि इस देश को पढ़े लिखे और ईमानदार लोगों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *