भलस्वा लैंडफिल साइट पर तीसरे दिन भी नहीं बुझी आग, आग बुझवाने के बजाए भाजपा अवैध वसूली में लगी है- दुर्गेश पाठक

दैनिक समाचार
  • ‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भलस्वा लैंडफिल साइट का किया दौरा
  • धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल है, कॉलोनी के बड़े और बच्चों का बुरा हाल- दुर्गेश पाठक
  • भाजपा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे, जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी जाएंगे- दुर्गेश पाठक
Image

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2022

‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आज तीसरा दिन है लेकिन अभी तक आग बुझी नहीं है। धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है लेकिन भाजपा को उगाही और भ्रष्टाचार करने से फुर्सत नहीं है। दुर्गेश पाठक ने पुलिस में शिकायत लिखवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम कोर्ट भी जाने को तैयार हैं।

Image

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी में पिछले 15 सालों से भ्रष्टाचार करके दिल्ली को कूड़े के पहाड़ का उपहार दिया है। भलस्वा लैंडफिल पर परसों जो आग लगी थी, वह अभी तक नहीं बुझी है। पूरी कॉलोनी में धुआं-धुआं हो रखा है। यहां सांस लेना मुश्किल हो रखा है। लेकिन न तो भाजपा का कोई नेता यहां आया और न ही इस आग को बुझाने की कोई कोशिश की जा रही है। दिल्ली वालों को मरने के लिए उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। अगर इन्हें बता दो कि यहां कोई घर बन रहा है तो इनके लोग तुरंत पैसा खाने पहुंच जाएंगे।

Image

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हैं। कूड़े के पहाड़ को साफ करने के लिए जो पैसा भाजपा को दिया गया था, यह लोग उसे भी खा गए। लेकिन कूड़े का पहाड़ साफ नहीं हुआ। यहां के लोग हमारे विधायक अजय दत्त से दूसरे स्थान पर ले जाने की गुजारिश कर रहे हैं। यहां छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल है, बच्चों का बुरा हाल हो रखा है। यह सब भाजपा के 15 सालों के भ्रष्टाचार का नतीजा है। मैंने भाजपा के खिलाफ कल प्रेसवार्ता कर आपराधिक लापरवाही की एफआईआर की मांग की थी। आज हम पुलिस में भी शिकायत देंगे। भाजपा के नेताओं को जेल भेज देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर हम कोर्ट भी जाने को तैयार हैं।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *