केजरीवाल सरकार की मंजूरी पर दिल्ली में दंत चिकित्सकों के कैडर का गठन, अब आसान होगी नई भर्तियां

दैनिक समाचार

दो दशकों से दिल्ली के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे दंत चिकित्सक होंगे नियमित, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पुष्प अर्पित कर व्यक्त किया आभार

कैडर का गठन होने से पिछले 23 वर्षों से काम कर रहे डॉक्टरों की सेवाओं को नियमित करने और नई भर्ती में सहायता मिलेगी- सत्येंद्र जैन

डेंटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए डेंटल सर्जन कैडर के गठन के फैसले पर दंत चिकित्सकों में खुशी की लहर

नई दिल्ली, 14 मई, 2022

केजरीवाल सरकार ने डेंटल सर्जन सर्विस रूल्स के लिए एक कैडर के गठन को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डेंटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए डेंटल सर्जन कैडर के गठन का निर्णय लिया है। यह दिल्ली में दंत चिकित्सकों के लिए इस तरह का पहला कैडर है। केजरीवाल सरकार के इस कदम से पिछले दो दशकों से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे दंत चिकित्सक अब नियमित हो पाएंगे। साथ ही कैडर के गठन के बाद नियमित भर्ती में भी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं डेंटल सर्जनों की मांगें

डेंटल सर्जन कई वर्षों से कैडर गठन करने की मांग कर रहे थे। सर्जनों की भर्ती के करीब 23 वर्षों के बाद डेंटल कैडर नियमों को अधिसूचित किया गया है। ये दंत चिकित्सक साल 1998 में अस्थायी तौर पर नियुक्त किए गए थे। तब से दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे थें। डेंटल सर्जन कैडर के गठन को लेकर दंत चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन हर बार हताशा ही हाथ लगी। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने डेंटल सर्जनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उनकी मांगें सुनी। इसके बाद साल 2018 में स्वास्थ्य मंत्री ने दंत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया। समिति की मांग पर विचार विमर्श करते हुए केजरीवाल सरकार ने कैडर के गठन को मंजूरी दी है। इस समिति के अहम सदस्यों में शामिल रहे डॉ जहीरुद्दीन, डॉ. हरप्रीत ग्रेवाल, डॉ अनिल मित्तल और डॉ विंक्रांत मोहंती ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का शुक्रिया अदा किया। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल से डेंटल सर्जनों में खुशी की लहर है। अस्थायी तौर पर 23 वर्षों तक काम करने के बाद अब उन्हें रेगुलर किया जाएगा।

डेंटल सर्जन कैडर ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया

डेंटल सर्जन कैडर की टीम शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का आभार व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पुष्प अर्पित कर धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने हाल ही में “डेंटल सर्जन सर्विस रूल्स” के लिए एक कैडर गठन को मंजूरी दी है। इसे लेकर डेंटल सर्जनों के प्रतिनिधि मंडल ने धन्यवाद दिया। इस कदम से पिछले 23 वर्षों से काम कर रहे डॉक्टरों की सेवाओं को नियमित करने और नियमित नई भर्तियों में सहायता मिलेगी। इससे भविष्य में ट्रान्सफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया को भी सुचारु बनाया जा सकेगा।

कैडर के गठन से डेंटल सर्जनों में खुशी की लहर

डेंटल सर्जनों का कहना है कि दिल्ली में अभी तक ऐसा कोई कैडर नहीं था। केजरीवाल सरकार के मार्गदर्शन के चलते डेंटल सर्जनों द्वारा दो दशकों से उठाई जा रही मांग और कैडर के गठन का सपना पूरा हो पाया है। डेंटल सर्जन कैडर के गठन के लिए हम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विभाग के सभी अधिकारियों के आभारी है। दिल्ली एलोपैथिक कैडर नियम 2009 की तर्ज पर ही राजधानी में डेंटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के डेंटल सर्जन कैडर बनाने का निर्णय बेहद सराहनीय है। फिलहाल सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज के डॉक्टरों को राज्य सरकार के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बहुत कम जानकारी है। कैडर के गठन से इस अंतर को कम में मदद मिलेगी। इसके अलावा केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर टेक्निकल लीडरशिप और मैनेजमेंट में सुधार होगा। कैडर में शामिल दंत विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही भविष्य में दंत चिकित्सकों की भर्ती भी सीधे तौर पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *