राजेंद्र नगर उपचुनाव के मद्देनजर दुर्गेश पाठक ने पांडव नगर व बुध नगर में की पदयात्रा

दैनिक समाचार
  • जनता ने पूरे हर्षोउल्लास से आम आदमी पार्टी का स्वागत कर हमें अपना आशीर्वाद दिया- दुर्गेश पाठक
  • पदयात्रा कर जनता से वोट की अपील की, सभी ने गले लगाकर समर्थन का आश्वासन दिया- दुर्गेश पाठक
  • जनसंवाद से स्पष्ट हो गया कि जनता राजेंद्र नगर में भी अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति चाहती है- दुर्गेश पाठक
Image

नई दिल्ली, 30 मई 2022

आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर उपचुनाव के मद्देनजर आज (सोमवार, 30 मई) को पांडव नगर और बुध नगर में पदयात्रा की। वहां की जनता ने राजेंद्र नगर उपचुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक का हर्षोउल्लास के साथ स्वागत किया। संवाद के दौरान लोगों ने अपनी पसंद स्पष्ट कर दी। सभी ने दुर्गेश पाठक को गले लगाकर आम आदमी पार्टी को समर्थन का आश्वासन दिया है। लोगों का कहना है कि हम भाजपा के भ्रष्ट लोगों से पहले ही बहुत परेशान हो चुके हैं इसलिए राजेंद्र नगर में सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही लाना है।

Image

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजेंद्र नगर उपचुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि राजेंद्र नगर विधावसभा उपचुनाव में अधिक वक्त नहीं बचा है। जल्द ही जनता को अपना नया विधायक मिलने वाला है। इसी के मद्देनजर हमने राजेंद्र नगर क्षेत्र में पदयात्रा कर जनसंवाद किया। जिस प्रकार से जनता ने आम आदमी पार्टी का स्वागत किया, उससे मन बेहद प्रसन्न है। हमने लोगों से पूछा कि राजेंद्र नगर में किस प्रकार की राजनीति चाहते हैं, तो सभी का यही कहना था कि हमें अरविंद केजरीवाली की काम की राजनीति चाहिए। उन्होंने दिल्लीवासियों के लिए जो काम किए हैं, उन्हें नकारा या नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की दशा बदलकर रख दी है।

Image

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने दिल्ली में जबर्दस्त भ्रष्टाचार किया। अपनी लूट की स्कीमें चलाकर दिल्ली को बर्बाद कर दिया। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए जनता की खुशी सबसे अधिक मायने रखती है। आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सहूलतों का ख्याल रखना है। और इस प्रकार पदयात्रा कर हमें जनता के मन की सुनने का अवसर मिलता है। जहां लोग अपनी समस्याएं भी खुलकर साझा कर पाते हैं और अपनी इच्छाएं भी खुलकर बता बाते हैं। आम आदमी पार्टी हर प्रकार से इस बात को सुनिश्चित करती है कि जो भी काम हो रहे हैं उनसे जनता को लाभ मिल रहा है या उनकी मदद से जनता का जीवन आसाना बन रहा है। इन सभी बातों से जनता वाकिफ है और यही कारण है कि जनता ने राजेंद्र नगर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *