Set – 2

सामान्य ज्ञान (Objective)

1.  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की स्थापना कब की गई?

(a) जून 1972

(b) जुलाई 1986

(c) जवारी 1976

(d) 1 जून, 1986

व्याख्या (a) : मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन के परिणामस्वरूप जून 1972 में संयुक्त राष्ट्र प्रयावरण कार्यक्रम की स्थापना की गई। यह सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा के तत्वाधान में काम करता है।

2.  भारतीय संविधान में किसकी अनुशंसा पर मूल कर्तव्य को जोड़ा गया?

(a) स्वर्ण सिंह समिति

(b) केलकर समिति

(c) नारायणा समिति

(d) ठक्कर समिति

व्याख्या (a) : स्वर्ण सिंह समिति ने संविधान में आठ मूल कर्तव्यों को जोड़ने का सुझाव दिया था, लेकिन 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा भारतीय संविधान में 10 मूल कर्तव्यों को जोड़ा गया।

3.  भारतीय संविधान के किस अनुसूची में पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान किया गया है?

(a) नवीं अनुसूची

(b) बारहवीं अनुसूची

(c) ग्यारहवीं अनुसूची

(d) सातवीं अनुसूची

व्याख्या (c) : 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा भारतीय संविधान में ग्यारहवीं अनुसूची को जोड़ा गया और इसके तहत पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान किया गया।

4.  हाल ही में लड्डू वितरण योजना का शुभारम्भ किया गया:

(a) अहमदाबाद से

(b) गांधीनगर से

(c) जयपुर से

(d) अयोध्या से

व्याख्या (b) : 30 अगस्त, 2021 को गांधीनगर में गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक लड्डू वितरण योजना का शुभारम्भ किया गया। गांधीनगर क्षेत्र में लगभग सात हजार गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से लड़ने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से, जब तक बच्चे का जन्म नहीं हो जाता, तब तक हर माह 15 पौष्टिक लड्डू मुफ्त मिलेंगे।

5.  अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 23 अक्टूबर

(b) 22 सितम्बर

(c) 27 अगस्त

(d) 23 जनवरी

व्याख्या (a) : लोगों को हिम तेंदुआ के संरक्षण में सम्मिलित करने के लिए 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में सूचीबद्ध है, जिसके तहत इसे पूर्ण संरक्षण प्रदान किया गया है।

6.  बिहार के किस जिले में वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व अवस्थित है?

(a) गया

(b) पश्चिमी चंपारण

(c) पूर्वी चंपारण

(d) कैमूर

व्याख्या (b) : वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित हैं। 901 वर्ग किमी में फैले वाल्मिकीनगर जंगल का लगभग 881 वर्ग किमी वन्य प्राणी अभयारण्य के तहत आता है और इसमें से 335.6 वर्ग किमी का क्षेत्र नेशनल फॉरेस्ट है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक इस जंगल में 48 बाघ और सौ से अधिक तेंदुए हैं।

7.  इस्‍कॉन की स्‍थापना किसने की?

(a) श्रीला भक्तिवेदांता स्‍वामी प्रभुपाद

(b) स्वामी लक्ष्मीनारायण

(c) संत रामानुजाचार्य

(d) इनमें से कोई नहीं

व्याख्या (a) : श्रीला भक्तिवेदांता स्‍वामी प्रभुपाद ने इस्‍कॉन की स्‍थापना की थी, जिसे हरे कृष्‍ण मूवमेंट के रूप में जाना जाता है। इस्‍कॉन ने भगवद गीता और अन्‍य वैदिक साहित्‍य का उन्‍यासी भाषाओं में अनुवाद कराया है और इस तरह विश्‍वभर में वैदिक साहित्‍य के प्रचार-प्रसार में अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी है।

8.  प्रथम सही होने का प्रमाण मिलता है:

(a) एरण अभिलेख से

(b) एग्रोनोमोई अभिलेख से

(c) प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख से

(d) हाथी गुफा अभिलेख से

व्याख्या (a) : प्रथम सही होने का प्रमाण 510 ई. के भानुगुप्त के एरण अभिलेख से मिलाता है, जिसमें किसी गोपराज की मृत्यु पर उसकी पत्नी के सती होने का उल्लेख है।

9.  गुप्त काल में खेती योग्य भूमि को क्या कहा जाता था?

(a) क्षेत्र भूमि

(b) वास्तु भूमि

(c) खिल भूमि

(d) अग्रहत भूमि

व्याख्या (a) : गुप्त काल में खेती योग्य भूमि को क्षेत्र भूमि कहा जाता था। ह्वेन्संग ने गुप्तकालीन फसलों के विषय में बताया कि पश्चिमोत्तर भारत में ईख और गेहूं तथा मगध एवं उसके पूर्वी क्षेत्रों में चावल की पैदावार होती थी।

10.  किसके कहने पर महात्मा गाँधी जी ने चंपारण गए थे?

(a) नरहरी पारीख

(b) राजकुमार शुक्ल

(c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद

(d) महादेव देसाई

व्याख्या (b) : राजकुमार शुक्ल के कहने पर महात्मा गाँधी चंपारण गए। चंपारण में महात्मा गाँधी जी के साथ अन्य नेताओं में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ब्रजकिशोर, महादेव देसाई, नरहरी पारीख तथा जे. बी. कृपलानी थे।

11.  निम्नलिखित में किसने बिहार किसान सभा का गठन किया?

(a) आचार्य नरेन्द्र देव

(b) कमल सरकार

(c) स्वामी सहजानंद सरस्वती

(d) जयप्रकाश नारायण

व्याख्या (c) : वर्ष 1923 में स्वामी सहजानंद सरस्वती ने बिहार किसान सभा का गठन किया।

12.  निम्नलिखित में से किसने रेडियो सक्रियता की खोज की?

(a) हेनरी बेक्वरेल

(b) पी. क्युरी

(c) एम. क्युरी

(d) उपर्युक्त सभी

व्याख्या (d) : रेडियो सक्रियता की खोज फ्रेंच वैज्ञानिक हेनरी बेक्वरेल, पी. क्युरी और एम. क्युरी ने किया। इस खोज के लिए तीनों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया।

13.  सबसे बड़ा तारामंडल है-

(a) सेंटोरस

(b) हाइड्रा

(c) स्कोर्पिय

(d) ओरिऑन

व्याख्या (a) : आकाश में कुल 89 तारामंडल हैं, जिसमें सबसे बड़ा तारामंडल सेंटोरस तथा दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल हाइड्रा है।

14.  रक्त का ph मान होता है-

(a) 7.4 

(b) 4.7 

(c) 7

(d) 6.4

व्याख्या (a) : रक्त का ph मान 7.4 होता है, जिसके कारण यह क्षारीय होता है।

15.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

(a) सरोजनी नायडू

(b) एनी बेसेंट

(c) कदाम्बली गांगुली

(d) इनमें से कोई नहीं

व्याख्या (b) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थी; परन्तु प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू थी। एनी बेसेंट ने न्यू इण्डिया और कामनवील नामक पत्रिका का लिखी।

16.  हाल ही में चर्चा में रहे जैपेड 2021 के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है?

(a) युद्ध अभ्यास

(b) अफगानिस्तान से नागरिकों के निकालने का अभियान

(c) अमेरिका का सैन्य सुरक्षा

(d) तालिबानियों के रहने योग्य स्थल

व्याख्या (a) : 03 से 16 सितंबर, 2021 तक रूस के निझनी में जैपेड 2021 बहुराष्ट्रीय अभ्यास चला।   जैपेड 2021 रूसी सशस्त्र बलों के थिएटर स्तर के अभ्यासों में से एक है और यह मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन पर केंद्रित था। इस युद्धाभ्यास में यूरेशियन और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक देशों ने भाग लिया।

17.  हाल ही में अशोक कुमार टंडन की अध्‍यक्षता में गठित समिति का सम्बन्ध है:

(a) सामाजिक कल्याण के सुधार हेतु सुझाव देने से

(b) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सुधार से

(c) बैंकिंग व्यवस्था में सुधार से

(d) पत्रकार कल्‍याण योजना से संबंधित मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा से

व्याख्या (d) : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पत्रकार कल्‍याण योजना से संबंधित मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा तथा उनमें बदलाव और आवश्‍यक सुझावों के लिए एक समिति का गठन किया है। प्रसार भारती बोर्ड के सदस्‍य अशोक कुमार टंडन की अध्‍यक्षता में गठित समिति में प्रिंट और इलैक्‍ट्रॉनिक मीडिया से नौ सदस्‍य होंगे। 

18.  वर्नाकुलर प्रेस एक्ट कब पारित हुआ?

(a) वर्ष 1876

(b) वर्ष 1878

(c) वर्ष 1976

(d) वर्ष 1980

व्याख्या (b) : 1878 में वर्नाकुलर प्रेस एक्ट पारित किया गया। इस कानून में यह प्रावधान किया गया था कि अगर सरकार समझती है कि कोई अखबार राजद्रोहात्मक सामग्री छाप रहा है या उसने सरकारी चेतावनी का उल्लंघन किया है तो सरकार उस अखबार, उसके प्रेस व अन्य सामग्री को जब्त कर सकती है। 

19.  विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 2 सितम्बर

(b) 5 सितम्बर

(c) 10 सितम्बर

(d) 12 सितम्बर

व्याख्या (a) : कयर बोर्ड ने 2 सितम्बर, 2021 को विश्व नारियल दिवस के अवसर पर ‘नारियल से कयर प्रौद्योगिकी तक’ विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्घाटन कयर बोर्ड के अध्यक्ष डी. कुप्पुरामू ने किया।

20.  बाल गंगाधर तिलक द्वारा मराठा अखबार किस भाषा में प्रकाशित की जाती थी?

(a) अंग्रेजी

(b) मराठी

(c) बंगाली

(d) अंग्रेजी और मराठी

व्याख्या (a) : बाल गंगाधर तिलक ने जी. जी. अगरकर के साथ 1881 में मराठी में केसरी और अंग्रेजी में मराठा नाम से दो अखबारों का प्रकाशन शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *