उत्तर भारत सहित देश के अन्य हिस्सों में नागरिकों को यात्रा करने में प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय अनेक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है: श्री जी. किशन रेड्डी

दैनिक समाचार

उत्तर भारत सहित देश के अन्य हिस्सों में नागरिकों को यात्रा करने में प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय अनेक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। मंत्रालय नियमित रूप से देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) और आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले पर्यटन प्रचार कार्यक्रम, रोड शो, पारिवारिक यात्राएं, छात्र अध्ययन भ्रमण, कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, सोशल मीडिया प्रचार गतिविधि आदि का आयोजन कर रहा है।

पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) ने पिछले एक वर्ष के दौरान उत्तर भारत में पर्यटन को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां आयोजित की हैं:

(i) श्रीनगर में 11 से 13 अप्रैल, 2021 तक “कश्मीर की पर्यटन क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन” कार्यक्रम का आयोजन किया।

(ii) लद्दाख में कार्यक्रम का आयोजन: लेह में 25 से 28 अगस्त, 2021 तक “साहसिक के अलावा और भी बहुत कुछ” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

(iii) पर्यटन मंत्रालय ने आईआरसीटीसी के सहयोग से 7 और 8 अक्टूबर, 2021 को वाराणसी की बौद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए टूर ऑपरेटरों और मीडिया कर्मियों की एक पारिवारिक यात्रा का आयोजन किया।

(iv) पर्यटन मंत्रालय ने लेह, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून, चंडीगढ़, शिमला, धर्मशाला, जयपुर, जोधपुर और वाराणसी में हितधारकों (घर जैसी जगहों और होटल मालिकों तथा खानपान प्रतिष्ठान एवं यात्रा संचालकों) के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।

(v) उत्तरी क्षेत्र में यात्रा और आतिथ्य संस्थानों के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, भाषण अध्ययन पर्यटन आदि जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

(vi) उत्तर भारत सहित देश की विविध संस्कृति, विरासत, गंतव्यों और पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए समग्र देखो अपना देश थीम के तहत वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं।

(vii) देश के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर जाने-माने दैनिक समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं। देश में लोकप्रिय और कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तथा उत्पादों के लिए रेडियो स्टेशनों/टेलीविजन चैनलों पर साक्षात्कार/वार्ता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *