प्रधानमंत्री ने देवघर के सत्संग आश्रम के आचार्यदेव अशोक रंजन चक्रवर्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया

दैनिक समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर के सत्संग आश्रम के आचार्यदेव अशोक रंजन चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“देवघर के सत्संग आश्रम के आचार्यदेव अशोक रंजन चक्रवर्ती समाज के लिए अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के प्रति उत्साही थे। दुख की इस घड़ी में, उनके सभी भक्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *