साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.62 प्रतिशत), बीते  42 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 32,90,766 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 141.37 करोड़ (1,41,37,72,425से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,50,19,426 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,86,889
दूसरी खुराक96,78,711
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,84,805
दूसरी खुराक1,68,32,147
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक49,31,81,327
दूसरी खुराक31,37,54,574
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक19,30,37,920
दूसरी खुराक14,54,97,411
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक12,05,58,233
दूसरी खुराक9,24,60,408
कुल 1,41,37,72,425

पिछले 24 घंटों में 7,091 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,30,354 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MV2K.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 59 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 6,987 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UTV2.jpg

वर्तमान में 76,766 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004CV5W.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,45,455 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.1करोड़ (67,19,97,082जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.62 प्रतिशत है जो पिछले 42 दिनों से लगातार 1से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.74 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 83 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 118 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005TU9K.jpg

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *