भाकपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

दैनिक समाचार

लखनऊ- 20 जनबरी 2022, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनावों के लिये अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि भाकपा ऐतिहासिक किसान आन्दोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाने और बेरोजगारी, किसानों के आर्थिक हालातों में आमूल चूल बदलाव, मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने और उन्हें न्याय दिलाने, दलितों महिलाओं अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों के जीवन से जुड़े मुद्दों, महंगायी भ्रष्टाचार जातीय जनगणना जैसे सवालों पर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास करेगी.

भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि पार्टी सांप्रदायिक, फासीवादी और कार्पोरेटपरस्त ताकतों को परास्त करने को हर संभव प्रयास करेगी और इस उद्देश्य के लिये वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करती रहेगी.

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के लिये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों की प्रथम सूची

1- 28, मुरादाबाद नगर – मो. दानिश

2- 81, छाता – कुल भानु कुमार

3- 123, बिथरी चैनपुर – सतीश कुमार सिंह

4- 130, बीसलपुर – भीमसेन शर्मा

5- 142, लखीमपुर – जनार्दन प्रसाद मिश्रा

7- 156, हरदोई – विजय त्रिवेदी

8- 170, सरोजनी नगर – सत्यनारायण

9- 203, दिबियापुर – अतर सिंह कुशवाहा

10- 227, महरौनी (सु. ) – चंद्रभान अहिरवार

11- 228, हमीरपुर – जमाल आलम मंसूरी

12- 232, तिन्दवारी – रामचन्द्र वर्मा

13- 236, चित्रकूट – अमित यादव एडवोकेट

14- 247, विश्वनाथ गंज – महाराज दीन

15- 264, बारा (सु. ) – अयोध्या प्रसाद आदिवासी

16- 275, अयोध्या – सूर्यकांत पाण्डेय

17- 283, नानपारा – कुलेराज यादव

18- 291, तुलसीपुर – कल्लू नेता

19- 318, महाराजगंज – रामकेवल पासवान

20- 320, कैम्पियर गंज – अटल बिहारी सिंह

21- 321, पिपराइच – डा. आशीष सिंह

22- 332, फ़ाज़िल नगर – मोहन गोंड

23- 339, रामपुर कारखाना – आनन्द चौरसिया

24- 348, निजामाबाद – जितेन्द्र हरि पाण्डेय

25- 352, मेहनगर ( सु. ) – जियालाल

26- 355, मुहम्मदाबाद गोहना(सु.)- राम कुमार भारती

27- 356, मऊ – फख़रे आलम

28- 362, बांसडीह- लक्ष्मण पाण्डेय

29- 373, जखनियां ( सु. ) – शुक्ला राम

30- 376, जंगीपुर – राम बदन सिंह

31- 384, पिंड्रा – श्याम लाल सिंह

32- 401, राबर्ट्सगंज – विजय शंकर यादव

डा. गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *