साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 67 लाख से अधिक (67,49,746) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 161.16 करोड़ (1,61,16,60,078से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,73,78,364 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,91,589
दूसरी खुराक98,10,494
 प्रीकॉशन खुराक25,79,571
  अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,90,455
दूसरी खुराक1,71,19,331
 प्रीकॉशन खुराक24,69,995
  15-18 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक4,06,33,023
  18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक53,26,20,729
दूसरी खुराक38,40,43,892
 45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक19,88,04,364
दूसरी खुराक16,52,80,537
   60 वर्ष से अधिक आयु वर्गपहली खुराक12,38,94,416
दूसरी खुराक10,32,17,344
प्रीकॉशन खुराक24,04,338
    प्रीकॉशन खुराक 74,53,904
कुल 1,61,16,60,078

पिछले 24 घंटों में 2,42,676 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,63,01,482 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 3,37,704 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 21,13,365 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.43 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,60,954 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.34 करोड़ (71,34,99,892जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 17.22 प्रतिशत है।

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *