भाजपा नेता अरविंद कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार सरिता गरवा और हरि नारायण गरवा आम आदमी पार्टी में शामिल*

दैनिक समाचार
  • ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने सभी का पार्टी में स्वागत किया
  • देवली विधानसभा से ‘आप’ विधायक प्रकाश जारवाल ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया

नई दिल्ली: 1 फरवरी 2022

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने आज भाजपा नेता अरविंद कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार सरिता गरवा और हरि नारायण गरवा का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। देवली से ‘आप’ विधायक प्रकाश जारवाल ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि देश में 2 तरह की राजनीति चल रही है, एक धर्म और जाति की राजनीति और दूसरी काम की राजनीति। धर्म और राजनीति की राजनीति से लोग थक गए हैं, जिसमें भाजपा-कांग्रेस जैसे लोगों को पीएचडी हासिल है। वहीं आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है, जिसके तहत स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, वाईफाई और महिला सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज भाजपा नेता अरविंद कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार सरिता गरवा और हरि नारायण गरवा अन्य कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

अरविंद कुमार देवली विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने भाजपा को अपने जीवन के 13 वर्ष दिए हैं। वह जिला दक्षिणी से भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा मजदूर महासंघ के महामंत्री पद पर रह चुके हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे हैं। 2015 और 2020 में देवली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं। अरविंद जी पिछले 11 वर्षों से मोतयाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन के लिए कैंप लगवाते आ रहे हैं। अरविंद जी के साथ उनकी पत्नी अंजू अरविंद कुमार भी पार्टी में शामिल हो रही हैं, जो तिगड़ी वॉर्ड 75 से भाजपा महिला मोर्चा मंत्री हैं। इसके अलावा अन्य कई साथी भी शामिल हो रहे हैं, जिसमें जिला दक्षिणी से पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंत्री गुलशन कुमार, एससी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष योगेश, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, एससी मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री जगदीश लोधीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमी नायक, एससी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष बिरजू वेद, देवली विधानसभा के पूर्व कोषाध्यक्ष पवन बंसल और पूर्व नगर निगम प्रत्याशी अशोक त्यागी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली हमारी दूसरी सदस्य सरिता गरवा हैं। सरिता जी 2012-2017 तक तिगड़ी वॉर्ड की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की उपाध्यक्ष भी रही हैं। इनके साथ पति हरि नारायण गरवा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी साथियों का पूरे हृदय से पार्टी में स्वागत करता हूं।

देवली विधानसभा से ‘आप’ विधायक प्रकाश जारवाल ने कहा कि जब दिल्ली में 2013 का चुनाव हुआ उस दौरान अरविंद कुमार भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें लगभग 35000 वोटों के साथ दूसरा स्थान मिला। 2020 के चुनाव में भी वह भाजपा से प्रत्याशी रहे, जिसमें लगभग 58000 वोट मिले। आज वह सपरिवार अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार सरिता गरवा और पति हरि नारायण गरवा भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Delhi-Health-Bulletin_COVID-19-01.02.2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *