चन्नी साहब दोनों सीटों से चुनाव हार रहे, इसलिए कांग्रेस का सीएम चेहरा होकर भी नहीं बनेंगे सीएम- अरविंद केजरीवाल

दैनिक समाचार
  • चमकौर साहब और बदौर सीट से चुनाव लड़ रहे चन्नी साहब से वहां की जनता बहुत नाराज- अरविंद केजरीवाल
  • आम आदमी पार्टी की तरफ से वहां कराए गए सर्वे में चौकाने वाले नतीजे सामने आए- अरविंद केजरीवाल
  • चमकौर साहब में आम आदमी पार्टी 52 फीसद पर है, जबकि चन्नी साहब 35 फीसद पर हैं- अरविंद केजरीवाल
  • बदौर में आम आदमी पार्टी 48 फीसद पर है, जबकि चन्नी साहब 30 फीसद पर हैं- अरविंद केजरीवाल
  • लोगों का कहना है कि चन्नी साहब के संरक्षण में रेता चोरी हो रहा है और उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया- अरविंद केजरीवाल
  • कांग्रेस एक सर्कस बन गई है, वो पार्टी पंजाब को क्या भविष्य देगी, जिसमें सारे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं- अरविंद केजरीवाल
  • आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह पंजाब का पूरा एजेंडा तैयार कर रही है और जनता से पंजाब के विकास की बात कर रही है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/पंजाब, 13 फरवरी, 2022

पंजाब के चमकौर साहब और बदौर से चुनाव लड़ रहे चन्नी साहब अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार रहे हैं। इसलिए कांग्रेस का सीएम चेहरा होने के बावजूद वो सीएम नहीं बनेंगे, क्योंकि उनसे जनता बहुत नाराज है। आम आदमी पार्टी ने वहां सर्वे कराया है। चमकौर साहब में आम आदमी पार्टी 52 फीसद पर है, जबकि चन्नी साहब 35 फीसद पर हैं। इसी तरह, बदौर में आम आदमी पार्टी 48 फीसद पर है और चन्नी साहब 30 फीसद पर हैं। लोगों का कहना है कि चन्नी साहब के संरक्षण में रेता चोरी हो रहा है और उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। अमृतसर में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह बातें कहीं। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस एक सर्कस बन गई है। वो पार्टी पंजाब को क्या भविष्य देगी, जिसमें सारे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह पंजाब का पूरा एजेंडा तैयार कर रही है और जनता से पंजाब के विकास की बात कर रही है।

कांग्रेस में सारे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, तो ये सरकार कैसे चलाएंगे?- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी सरदार भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो पार्टी मिलकर चुनाव नहीं लड़ सकती है, वो पंजाब को क्या भविष्य देगी? इससे पहले हमने कांग्रेस सरकार के 111 दिन भी देखे और उसके पहले के 4.5 साल की सरकार भी देखी कि किस तरह से कांग्रेस के लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। कांग्रेस एक सर्कस बन गई है। ऐसी पार्टी पंजाब को क्या भविष्य देगी, जिसमें सारे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। ये सरकार कैसे चलाएंगे, जब ये पार्टी नहीं चल सकती। आज आम आदमी पार्टी एक परिवार और एक टीम की तरह पंजाब का पूरा एजेंडा तैयार कर रही है और अगले पांच साल में पंजाब का विकास कैसे होगा, वो पंजाब की जनता के साथ पंजाब के विकास की बात कर रही है।

चन्नी साहब के साथ ही कांग्रेस भी पंजाब में हार रही- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चन्नी साहब चमकौर साहब और बदौर, दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हमने दोनों सीटों पर सर्वे कराए हैं। एक बार कराया, तो नतीजे बड़े चौकाने वाले आए। फिर दोबारा और तीसरी बार भी सर्वे कराया। चन्नी साहब दोनों सीटों से हार रहे हैं और बहुत बुरी तरह से हार रहे हैं। चमकौर साहब में आम आदमी पार्टी 52 फीसद पर है, जबकि चन्नी साहब 35 फीसद पर हैं। बदौर में आम आदमी पार्टी 48 फीसद पर है, जबकि चन्नी साहब 30 फीसद पर हैं। चन्नी साहब सीएम चेहरा तो हैं, लेकिन सीएम नहीं बनेंगे। वो जब एमएलए ही नहीं बनेंगे, तो सीएम कैसे बनेंगे। लोग उनसे बहुत ज्यादा नाराज हैं। खासतौर से चमकौर साहब के लोग उनसे ज्यादा नाराज हैं। यहां से वो 2007 से एमएलए हैं। मीडिया ने भी वहां जाकर लोगों से बात की है और सब लोग कह रहे हैं कि जितनी रेता चोरी हो रही है, वो उनके संरक्षण में हो रही है। उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। इस तरह इन दोनों ही सीटों से चन्नी साहब हार रहे हैं। इसलिए उनका सीएम बनने की कोई संभावना ही नहीं बनती है। वैसे तो कांग्रेस भी पंजाब में हार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *