दिल्ली के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय के प्रयासों से नेहरू विहार को मिली मुख्य सड़क की सौगात

दैनिक समाचार

मंत्री सत्येन्द्र जैन ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलानयास, सरकार के प्रयासों को सराहनीय बताया

नेहरू विहार की एक लाख की आबादी को मिला सुगम मार्ग का तोहफा

दिल्ली। 27 फरवरी 2022

दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा की एक लाख आबादी को रविवार को 12 करोड़ की लागत से बनने वाली नई सड़क को तोहफा मिला है। रिंग रोड से यह नई बनने वाली सड़क नेहरू विहार को जोड़ेगी। इस सड़क के निर्माण हो जाने के बाद नेहरू विहार, मुखर्जी नगर, परमानंद कालोनी, इंद्राविहार के लोगों को सहूलियत होगी। आवागमन सुगम हो जाएगा। जर्जर मार्ग की वजह से रोजाना की दिक्कतों से भी मुक्ति मिलेगी।

रविवार को नेहरू विहार में सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास मंत्री सत्येन्द्र जैन ने किया। उन्होंने इस अवसर पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सूरत और सीरत बदलने का जो काम इतने कम समय में किया है वो दूसरी और कोई सरकार नहीं कर सकती थी। उन्होंने बताया कि नई सड़क के निर्माण कार्य के शिलान्यास का प्रयास तिमारपुर विधायक दिलीप पांडेय के प्रयासों से ही संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि इस कार्य से एक लाख की आबादी को फायदा होगा। इस अवसर पर विधायक दिलीप पांडेय ने जनता को बताया कि अब इस सड़क निर्माण से न केवल नेहरू विहार बल्कि मुखर्जी नगर, परमानंद कालोनी, इंद्राविहार के लोगों को सहूलियत होगी।

नेहरू विहार की सड़क तिमारपुर विधानसभा और मुखर्जी नगर की रीढ़ की हड्डी: विधायक दिलीप पांडेय

विधायक दिलीप पांडेय ने यहां जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू विहार की मुख्य सड़क जरूर है लेकिन हमारी अपनी विधानसभा की बड़ी आबादी रिंग रोड की दूसरी तरफ रहती है। वाटरवर्क्स, अम्बेडकर बस्ती, शिव मंदिर, कालीघाट, नौ नम्बर, संगम विहार। हजारों हजार की संख्या रिंग रोड के उस ओर भी रहती है। ये सड़क बुराड़ी के बाद सिविल लाइन्स को जोड़ने वाली ऐसी सड़क है इसका नेहरू विहार के लोग ही नहीं अन्य लोग भी इस्तेमाल करेंगे। पड़ोस की विधानसभा के लोग भी इसका इस्तेमाल करेंगे। यह रोड़ तीमारपुर विधानसभा और मुखर्जी नगर की रीढ़ की हड्डी है। 12 वर्षों से यह रीढ़ की हड्डी टूटी पड़ी है। इस सड़क की आवश्यकता कितनी है। ये नेहरू विहार और मुखर्जी नगर की जनता जानती है। हमारा और हमारी सरकार का प्रयास जनता की समस्याओं को दूर करना और उनको बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *