निगम चुनावों की तैयारियों के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों की तैयारी के लिए करावल नगर व आदर्श नगर जिलों में बैठकें हुई।

दैनिक समाचार

नई दिल्ली, 2 मार्च, 2022 -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी निगम चुनावों की तैयारियों के लिए 5 मार्च से 14 मार्च तक सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करेगी जिसकी तैयारियों के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने करावल नगर और आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटियों कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के लिए अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में निगम चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी व पार्टी संगठन को मजबूती व विस्तार के विषय में अपने अपने सुझाव व विचार रखे गए।

बैठकों का आयोजन जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज और मनोज यादव ने किया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मंगतराम सिंघल, हरी शंकर गुप्ता, श्री चतर सिंह, कमलकांत शर्मा, जिला कॉओर्डिनेटर हर्ष चौधरी, शांति स्वरुप, डा0 नरेश कुमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित डेडा, महिला जिला अध्यक्ष प्रिया जंयत, रविता पॉल, डॉ एस पी सिंह जी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भाई फारुख, निगम पार्षद बल्लू पहलवान, सुधीर पारचा, देवेंद्र काकू, तपन झा, अशोक चौधरी, प्रदीप शर्मा, अनुज त्यागी, डॉ बी आर चौधरी, नेत्रपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका, जयंत, कैलाश प्रधान अंकित चौधरी, वीना भट्ट, उमा शर्मा, विजय शर्मा, पीएस रावत, ताराचंद व सैकड़ों अन्य साथी उपस्थित रहे !

मुख्य अतिथि श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के कारण त्रस्त दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकारों से परेशान हो चुकी है और अब कांग्रेस की ओर देख रहीं है। तीनों निगमों और दिल्ली सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आज दिल्ली का विकास ठप्प पड़ा है। अरविन्द केजरीवाल की गलत नीतियों और सौतेले व्यवहार के कारण दिल्लीवासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। केजरीवाल दिल्लीवालों को सहूलियतें देने के बजाय दूसरे राज्यों में चुनावी घोषणाऐं करते नजर आए। उन्होंने कहा कि अब लोगों को एहसास होने लगा है कि कांग्रेस को सत्ता में लाना है क्योंकि कांग्रेस ने ही देश और राजधानी को प्रगति और विकास किया है। राजधानी का भविष्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही संवार सकती है।

श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार व जन विरोधी नीतियों के चलते अब लोगों की सोच में एक बहुत बड़ा बदलाव आया है। क्षेत्रों में जन सम्पर्क के दौरान अक्सर सुनने को मिलता है कि दिल्ली के विकास व उत्थान में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सराहनीय रही जिसको दोबारा सत्ता में आना चाहिए।

मुख्य संवाददाता,

…………………………..नई दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *