देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है, पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं, देश महत्वपूर्ण है- अरविंद केजरीवाल

दैनिक समाचार
  • कल मेरे घर पर हमला हुआ, इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है- अरविंद केजरीवाल

-खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली देश की राजधानी के अंदर ऐसे गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं में क्या संदेश जाता है?- अरविंद केजरीवाल

  • इससे युवाओं के अंदर गंदा संदेश जाता है और इस तरह से देश की तरक्की नहीं हो सकती- अरविंद केजरीवाल
  • हमें अगर देश को 21वीं सदी का भारत बनाना है, तो प्यार और मोहब्बत से मिलकर सभी लोग काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 31 मार्च 2022

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कल हुए हमले पर पहली प्रतिक्रिया दी। इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मेरे घर पर हमला हुआ। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है, पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। देश महत्वपूर्ण है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली और देश की सत्ताधारी पार्टी राजधानी के अंदर ऐसे गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं के अंदर क्या संदेश जाता है। इससे युवाओं में गंदा संदेश जाता है और इस तरह से देश की तरक्की नहीं हो सकती। हमें अगर देश को 21वीं सदी का भारत बनाना है, तो प्यार और मोहब्बत से मिलकर सभी लोग काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कल उनके आवास पर किए गए हमले को लेकर काफी आहत हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की गुंडागर्दी को देश की तरक्की में बांधक बताया। आईपी डिपो में आज आयोजित एक समारोह के दौरान आवास पर हुए हमले के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है। मैं बहुत छोटा आदमी हूं। इस देश का एक आम नागरिक हूं। देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। लेकिन मेरे को यह लगता है कि इस तरह की गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ने वाला है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें अगर देश को आगे लेकर जाना है और 21वीं सदी का भारत बनाना है, तो प्यार और मोहब्बत से मिलकर सभी लोग काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। गंदी राजनीति करके, आपस में लड़कर, झगड़कर, मारपीट और गुंडागर्दी करके हमने देश के 75 साल खराब कर दिए। अब अगर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और देश की सत्ताधारी पार्टी राजधानी के अंदर ऐसे गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं के अंदर क्या संदेश जाता है। एक आम युवा क्या सोचेगा? वो सोचेगा कि यही सही होता होगा। इससे युवाओं में गंदा संदेश जाता है और इस तरह से देश की तरक्की नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट कर कहा, ‘‘कल मेरे घर पर हमला हुआ। देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है। पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। देश महत्वपूर्ण है। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना? आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *