भारतीय जनता पार्टी की पोल खोलेगी आम आदमी पार्टी, बीजेपी की गुंडागर्दी और दंगों को लेकर कराएगी सर्वे

दैनिक समाचार
  • इस सर्वे में दिल्ली और देश के लोगों से दो सवाल पूछे जाएंगे, पहला सवाल क्या आप मानते हैं कि भाजपा ने चारों तरफ गुंडागर्दी और लफंगई फैला रखी है?- आतिशी
  • दूसरा सवाल कि क्या आप मानते हैं कि आम आदमी पार्टी शरीफ, पढे-लिखे और ईमानदार लोगों की पार्टी है, इसका लोग हां या ना में जवाब दे सकते हैं- आतिशी
  • देश के हर हिस्से से आवाज आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय “गुंडा” पार्टी हो गई है- आतिशी
  • भारतीय “गुंडा” पार्टी द्वारा की जा रही हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज से सर्वे की शुरुआत की है- आतिशी
  • भाजपा के दंगों का सबसे नया उदाहरण जहांगीरपुरी में देख रहे हैं कि किस तरह से भाजपा नेताओं ने दंगे करवाए, जिसमें भाजपा का स्थानीय नेता अंसार पकड़ा गया है- आतिशी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, 2022

भारतीय जनता पार्टी की आम आदमी पार्टी पोल खोलेगी। दिल्ली सहित पूरे देश में बीजेपी की गुंडागर्दी और दंगों को लेकर सर्वे कराएगी। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि इस सर्वे में दिल्ली और देश के लोगों से दो सवाल पूछे जाएंगे। पहला सवाल क्या आप मानते हैं कि भाजपा ने चारों तरफ गुंडागर्दी और लफंगई फैला रखी है? दूसरा सवाल कि क्या आप मानते हैं कि आम आदमी पार्टी शरीफ, पढे-लिखे और ईमानदार लोगों की पार्टी है। इसका लोग हां या ना में जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब देश के हर हिस्से से आवाज आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय “गुंडा” पार्टी हो गई है। भारतीय “गुंडा” पार्टी द्वारा की जा रही हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज से सर्वे की शुरुआत की है। भाजपा के दंगों का सबसे नया उदाहरण जहांगीरपुरी में देख रहे हैं कि किस तरह से भाजपा नेताओं ने दंगे करवाए, जिसमें भाजपा का स्थानीय नेता अंसार पकड़ा गया है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली सहित देश भर में अनेकों जगह बहुत चिंताजनक घटनाएं घट रही हैं। हम दिल्ली और देश के अलग-अलग हिस्सों में देख रहे हैं कि किस प्रकार से गुंडागर्दी, मारपीट और हिंसा हो रही हैं। अभी कुछ दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हमला किया और हिंसा की। उसके तुरंत बाद दिल्ली में भाजपा के नेताओं ने सोनिया विहार यूजीआर पर हमला किया। वहां पर पानी में जहरीला पदार्थ में मिलाने की कोशिश की। इससे कुछ महीने पहले भाजपा नेताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के परिवार पर हमला करने की कोशिश की। दिल्ली जल बोर्ड में भाजपा ने घुसकर हिंसा, तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की। इसके अलावा हमने देखा कि लखीमपुर खीरी में बीजेपी के नेता और मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा ने हिंसा की और किसानों को बेरहमी से कुचलते हुए गाड़ी चलाते हुए निकल गए। इसका सबसे नया उदाहरण जहांगीरपुरी में देख रहे हैं कि किस तरह से भाजपा के नेताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिंसा और दंगे करवाए हैं। भाजपा का एक स्थानीय नेता अंसार पकड़ा गया, जो हिंसा में शामिल हुआ और दिल्ली पुलिस की हिरासत में आज एक प्रमुख आरोपी के तौर पर है। देश भर में लोग भारतीय जनता पार्टी की गुंडागर्दी, हिंसा और लफंगई से परेशान हैं। लोग यह कहने लग गए कि अगर विदेश में कोई गुंडागर्दी करता है तो वह जेल जाता है लेकिन भारत में गुंडागर्दी करता है तो भारतीय जनता पार्टी में जाता है। भारतीय जनता पार्टी उसे सम्मानित करती है। विदेश में जो लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बदतमीजी, बलात्कार, हिंसा करता है, उसे सख्त से सख्त सजा होती है। वहीं भारत में स्वामी चिन्मयानंद, साक्षी महाराज, कुलदीप सिंह सेंगर जैसे लोग बीजेपी में बड़े बड़े नेता बनते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के किसी भी हिस्से में जाइए तो हर जगह लोग एक सुर में कह रहे हैं कि हम बीजेपी की गुंडागर्दी से परेशान हैं। अभी 2 दिन पहले मैं एक शादी में गई। शादी में अलग-अलग लोग सिर्फ एक चीज कह रहे थे कि बीजेपी की गुंडागर्दी और हिंसा की अब हदें पार हो गई है। आज सुबह मैं एक स्कूल के कार्यक्रम में लोग कहने लग गए कि बीजेपी जो हिंसा, गुंडागर्दी और मारपीट करती है, यह ठीक नहीं है। आज दिल्ली और देश के हर हिस्से से एक ही आवाज आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय गुंडा पार्टी हो गई है।

विधायक ने कहा कि भारतीय गुंडा पार्टी की जो दहशत और मारपीट फैली हुई है, उसको लेकर आम आदमी पार्टी एक सर्वे की शुरुआत कर रही है। दिल्ली और देश भर में लोगों से यह पूछने वाले हैं कि वो भारतीय जनता पार्टी के बारे में क्या सोचते हैं और आम आदमी पार्टी के बारे में क्या सोचते हैं? देश के सामने आज दो ही विकल्प हैं, एक भारतीय गुंडा पार्टी जो गुंडागर्दी, मारपीट और दंगे करती है। दूसरी तरफ एक शरीफों, ईमानदार, पढ़े-लिखे और देशभक्तों की आम आदमी पार्टी जो स्कूल, अस्पताल बनाती है। महिलाओं को बस की यात्रा और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराती है। बिजली और पानी फ्री देती है।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता ने कहा कि ऐसे में आज से आम आदमी पार्टी एक सर्वे लांच कर रही है। इस सर्वे में हम दिल्ली और देश के लोगों से दो सवाल पूछेंगे। पहला सवाल क्या आप मानते हैं कि भाजपा ने चारों तरफ गुंडागर्दी और लफंगई फैला रखी है? इस पहले सवाल का जवाब लोग हां या ना कह कर दे सकते हैं। दूसरा सवाल क्या आप मानते हैं कि आम आदमी पार्टी शरीफ, पढे लिखे और ईमानदार लोगों की पार्टी है। इसका भी लोग हां या ना कह कर जवाब दे सकते हैं। यह सर्वे हम आईवीआर कॉल्स, मिस्ड कॉल, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से लॉन्च करने वाले हैं। इस सर्वे के माध्यम से दिल्ली और देश भर के लोगों की राय जानना चाह रहे हैं कि वे क्या सोचते हैं कि आज भारतीय जनता पार्टी गुंडों और लफंगों की पार्टी बन गई है? देशभर में सिर्फ हिंसा, दंगे और मारपीट कराती है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कराती है और दूसरी ओर हम राय जानना चाहते हैं लोगों की आम आदमी पार्टी के बारे में जो भाजपा के सामने एक इकलौता विकल्प बनकर खड़ी है। एक ऐसी पार्टी जो स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी की बात करती है। एक ऐसी पार्टी जो कट्टर देशभक्तों, ईमानदार, पढ़े लिखे लोगों की पार्टी है। हम सर्वे के माध्यम से देश के लोगों की राय जानना चाहते हैं कि वास्तविक तौर पर वे भाजपा के बारे में क्या सोचते हैं और आम आदमी पार्टी के बारे में क्या सोचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *