पटियाला दंगो में है बीजेपी का हाथ, भाजपा के बड़े नेताओं से है दंगों के मास्टरमाइंड का कनेक्शन- सौरभ भारद्वाज

दैनिक समाचार

खालिस्तान के नारे लगाने वालों का है भाजपा से कनेक्शन-सौरभ भारद्वाज

-बीजेपी पूरे देश में जगह-जगह दंगे करवा रही है, पटियाला हिंसा में भी भाजपा का हाथ है- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 05 मई, 2022

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पटियाला दंगो में बीजेपी का हाथ है।खालिस्तान के नारे लगाने वालों का भाजपा से कनेक्शन है। भाजपा के बड़े नेताओं से दंगों के मास्टरमाइंड का कनेक्शन है। बीजेपी पूरे देश में जगह-जगह दंगे करवा रही है। पटियाला हिंसा में भी भाजपा का हाथ है। पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना के तार भाजपा नेताओं से जुड़े हुए हैं। इसी वजह से भाजपा के नेता बरजिंदर सिंह परवाना की तरफदारी कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामनवमी से हनुमान जयंती तक और अब उससे आगे देश के अलग-अलग राज्यों के अंदर भारतीय जनता पार्टी देश का माहौल खराब करने की हर कोशिश कर रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग धर्म के लोगों के बीच में हिंसा और सांप्रदायिक दंगे कराने की कोशिश चल रही है। दिल्ली के संबंध में सबूत सामने रखे और अन्य राज्यों के सबूत भी आपके सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को पंजाब के पटियाला में दो संप्रदायों के बीच में हिंसा हुई। अब उसके सबूत सामने आने लगे हैं। कुछ दिनों से पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना की कई तस्वीरें और कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि बरजिंदर सिंह परवाना के तार सीधे भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के नेताओं से जुड़े हुए हैं। बरजिंदर सिंह परवाना ने पटियाला हिंसा से पहले भड़काऊ भाषण दिए। लोगों को दंगा करने के लिए उकसाया। दंगे का पूरा का पूरा माहौल तैयार किया। हिंसा के समर्थन में उनके भाषण इंटरनेट आदि पर देखे जा सकते हैं। एक एक्सट्रीमिस्ट लीडर हैं। उनके तार सीधा-सीधा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, इसके सबूत इंटरनेट पर घूम रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा खुलकर बरजिंदर सिंह परवाना की वकालत कर रहे हैं। वह वीडियो और उनके बयान भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। हिंसा में एक तरफ सिख थे, उसके अंदर बरजिंदर सिंह परवाना और भाजपा की भूमिका है। दूसरा हिंदुओं के गुट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष वरुण जिंदल की भूमिका है। इस तरह सिखों और हिंदुओं की तरफ से हिंसा करने वाले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आते हैं। इसका मतलब पूरे देश में जहां-जहां पर भी हिंसा हुई, उसके अंदर सीधा-सीधा भारतीय जनता पार्टी के गुंडे और भारतीय जनता पार्टी के असामाजिक तत्व शामिल थे। अब इसके सबूत सबके सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *