अंधभक्तों लिए एक खुशखबरी!

दैनिक समाचार

आपके युग पुरुष ने एक और कारनामा कर दिखाया है, भारत की पवन हंस सरकारी कंपनी बेच दी और वो भी मात्र 210 करोड़ में।
जानते हो इस कंपनी का सालाना मुनाफा भी 300 करोड़ से अधिक है। यह कंपनी अपने क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

प्रिय अंधभक्तों आपको अब भी समझ नहीं आया होगा कि बेचा क्या है?

तो प्रिय अंधभक्तों पवन हंस भारत में हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी थी, जो सभी धार्मिक स्थलों पर सेवा देती थी। वैष्णव देवी, केदार नाथ, बद्रीनाथ और सिखों के पवित्र धाम आदि अनेक स्थानों पर इसी कंपनी के हेलीकॉप्टर लगे थे।

इसके अलावा प्राइवेट आदमी को भी यही कंपनी हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराती थी।

चुनाव में भी दूसरे दल इसी की सेवा लिया करते हैं।

जो कंपनी साल का 300 करोड़ मुनाफा दे उसकी कीमत 210 करोड़। और मजे की बात इसको खरीदा किसने ? लाला रामदेव ने किसी विदेशी पार्टनर के साथ।

अब तो आप लोगों को खुशी खुशी अपने युगपुरुष को बधाई दे ही देनी चाहिए।

क्योंकि लाला रामदेव अब फ्री में वैष्णव देवी के दर्शन करा देंगे।

है न खुशी की बात !!

भारत की कमाऊ कंपनी भी बिक गई और खरीदने वाले की हल्दी लगी ना फिटकरी।

फोकट में हेलीकाप्टर और हेली पैड मिल गए।

क्या एक आध ऐसा सौदा अंधभक्त के लिए नहीं होना चाहिए ?

बेचारे दिन रात देश के लाखों लोगों के ताने सुनते हैं।

रोज बेज्जत होते हैं, समाज से कट गए अपराधी बने केस झेले वो अलग।

युगपुरुष तक फरियाद नहीं पहुंची, वरना वो अंधभक्तों को खाली जेब थोड़े ही रखते।

Dilip MinA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *