25 मे 2022 को होगा भारत बंद

दैनिक समाचार

ओबीसी की जाति आधारित जनगणना आज तक भी भारत
सरकारने न करने के विरोध में भारत बंद।
ईवीएम मशीन घोटाला करके चुनाव लडे जा रहे है, उसके
विरोध में भारत बंद।
सी ए ए-एन आर आई सी के विरोध में भारत बंद।
पुरानी पेंशन स्किम लागु न करने के विरोध में भारत बंद।
किसानों के लिए एम एस पी गारंटी लागू न करने के विरोध में भारत बंद।
और भी मुद्दों को लेकर होगा भारत बंद।

विभिन्न संगठनों ने आव्हान किया है कि आज खतरे में है हमारा वतन। जंग छेड़ना बहुत जरुरी हो गया है। नहीं लडेंगे तो गुलाम भारत पैदा होगा।

राष्ट्रीय पिछडा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल सर इनके नेतृत्व में होगा।
उन्होंने अपील किया है कि आईये वतन कि सुरक्षा करने के लिए तैयारी करते हैं। आईए भारतीय संविधान कि सुरक्षा करते हैं। आईये अपने बच्चों का भविष्य बचाने का नेक काम करते हैं।

इस लड़ाई में एस सी, एस टी, ओबीसी, एनटी, डिएनटी व्हीजेएनटी, एमबीसी, माईनाॅरिटीज (सभी मुलनिवासी
बहुजन भाई और बहने ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *