राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 120.27 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

दैनिक समाचार

पिछले 24 घंटों में 83,88,824 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड 19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 120.27 करोड़ (1,20,27,03,659) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,24,56,121 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,83,059
दूसरी खुराक94,47,649
अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,77,537
दूसरी खुराक1,64,07,467
18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक45,05,30,789
दूसरी खुराक20,77,73,074
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक18,27,51,818
दूसरी खुराक11,58,74,508
60 वर्ष से अधिकपहली खुराक11,44,49,607
दूसरी खुराक7,67,08,151
कुल 1,20,27,03,659

पिछले 24 घंटों में 9,868 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर  3,39,77,830 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33% हैजो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029VWJ.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 152 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 10,549 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UIVG.jpg

वर्तमान में 1,10,133 सक्रिय रोगी हैं।

वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.32 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DLZ1.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,81,246जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.71करोड़ (63,71,06,009) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिकपुष्टिवालेमामलोंकीदर 0.89प्रतिशतहैजोपिछले12दिनोंसेलगातार1% सेकमबनीहुईहै। दैनिकरूपसेपुष्टिवालेमामलोंकीदर0.89प्रतिशतहै। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 53 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 88 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052CRL.jpg

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *