इटली में फासिस्टों का उदय

विश्व इतिहास
  • फासिज्म का उदय सर्वप्रथम इटली में हुआ। इसके जन्मदाता बेनिटो मुसोलिनी को माना जाता है। उसके दल का नाम ‘फासिस्टवाद’ था।
  • मुसोलिनी का जन्म 29 जुलाई, 1883 ई. में रोमाग्ना स्थित प्रिदाप्यो नामक गाँव में हुआ था। उसे ‘ड्यूस’ नाम से पुकारा जाता है।
  • फासीवादी राष्ट्रवाद का समर्थन करते थे। उसके स्वयंसेवक काली कमीज पहनते थे।
  • मुसोलिनी द्वारा इटली में बनाये गये निगमों की संख्या 22 थी।
  • राष्ट्रीय निगम परिषद् का अध्यक्ष मुसोलिनी था, इसकी सदस्य संख्या 500 थी। ग्रैण्ड काउंसिल ऑफ फासिस्ट पार्टी के सदस्यों की संख्या 25 थी।
  • मुसोलिनी ने अक्टूबर, 1922 में रोम पर और 1935 में अबीसीनिया पर आक्रमण किया। उसने 1936 में जापान और जर्मनी के साथ ‘रोम-बर्लिन- टोकियो’ धुरी का निर्माण किया।
  • मुसोलिनी ने 10 जून, 1939 को द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • इटली में फासीवाद का अन्त 28 अप्रैल, 1945 को माना जाता है। इसी दिन बेनिटो मुसोलिनी को मृत्युदण्ड दे दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *