संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतन्त्रता संग्राम

विश्व इतिहास
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशिक साम्राज्य की नींव जेम्स प्रथम के शासनकाल में पड़ी थी। रेड इंडियन वहाँ के मूल निवासी थे।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका को पूर्ण स्वतन्त्रता 4 जुलाई, 1776 को मिली।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतन्त्रता संग्राम सितम्बर, 1783 ई. में पेरिस की सन्धि के तहत समाप्त हुआ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वतन्त्रता संग्राम के नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे, जो बाद में वहाँ के राष्ट्रपति बने।
  • दुनिया में प्रजातन्त्र एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त की स्थापना सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई।
  • विश्व में सर्वप्रथम लिखित संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका में 1789 ई- में लागू हुआ।
  • 1781 ई. में उपनिवेशी सेना के सामने आत्म-समर्पण करने वाला ब्रिटेन का सेनापति कार्नवालिस था।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का पहला देश है, जिसने मनुष्यों की समानता एवं उनके मौलिक अधिकारों की घोषणा की।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरूआत 12 अप्रैल, 1861 ई. में कैरोलिना राज्य से दक्षिण एवं उत्तरी राज्यों के मध्य हुई। दक्षिण राज्य दासता के समर्थक एवं उत्तरी राज्य इसके विरोधी थे।
  • 1 जनवरी, 1863 ई. को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन ने दास-प्रथा का उन्मूलन किया।
  • प्रजातन्त्र की परिभाषा ‘‘प्रजातन्त्र जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए शासन’’ अब्राहिम लिंकन ने ही दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *