भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की ज़मीन पर कब्जा किया

दैनिक समाचार
  • आदेश गुप्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर एमसीडी की ज़मीन पर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया- दुर्गेश पाठक

खुद दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के चलते आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया है- दुर्गेश पाठक

  • जब पार्टी का मुखिया इस प्रकार की हरकतों में शामिल है तो सोचिए उसके सभी पार्षद और कार्यकर्ता क्या करते होंगे- दुर्गेश पाठक
  • भारतीय जनता पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है कि यह एक क्लीन पार्टी है, लेकिन असली चरित्र कुछ और ही दर्शाता है- दुर्गेश पाठक
  • जनता को इन सभी चीजों पर सोचना है और आने वाले चुनाव में बड़ा फैसला लेना है क्योंकि हम दिल्ली को इन लुटेरों के हाथ में नहीं दे सकते हैं- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 19 जनवरी, 2021

आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की ज़मीन पर कब्जा कर लिया। आदेश गुप्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर एमसीडी की ज़मीन पर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया। खुद दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के चलते आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का मुखिया इस प्रकार की हरकतों में शामिल है तो सोचिए उसके सभी पार्षद और कार्यकर्ता क्या करते होंगे। भारतीय जनता पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है कि यह एक क्लीन पार्टी है, लेकिन असली चरित्र कुछ और ही दर्शाता है। जनता को इन सभी चीजों पर सोचना है और आने वाले चुनाव में बड़ा फैसला लेना है क्योंकि हम दिल्ली को इन लुटेरों के हाथ में नहीं दे सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी और वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि कितनी अजीब बात होगी की एक व्यक्ति जो एमसीडी का मेयर रह चुका हो और अब किसी पार्टी का मुखिया हो, उसके ऊपर आरोप लगे कि वह दिल्ली में एमसीडी की मदद से लोगों की ज़मीने जब्त कर रहा है और उन ज़मीनों पर गैर कानूनी इमारतें बना रहा है। आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उनके बेटों पर लगे हैं। इन्होंने एमसीडी की ज़मीन पर कब्जा किया और उसपर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया। और पूरे इलाके में जगह-जगह इमारत बनाने के नाम पर ज़मीनों पर कब्जा किया गया। एमसीडी की मदद से उसको बढ़ाया गया।

चूंकि एमसीडी इनकी है, कार्रवाई इनको करनी है इसलिए इन्होंने कार्रवाई नहीं की। उस ज़मीन पर जिस प्रकार से भी कब्जा किया जा सकता है उन्होंने किया। कितनी शर्म की बात है कि जिनके हाथ में पूरी दिल्ली की रखवाली की ज़िम्मेदारी है, आज वही दिल्ली को लूटने में लगे हुए हैं। यह बहुत ही शर्म की बात है। इसपर खुद हाईकोर्ट ने आदेश गुप्ता और उनके बेटों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इससे ज्यादा शर्मसार करने वाली बात नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी-बड़ी बातें करती है कि यह एक साफ पार्टी है। लेकिन असल चरित्र तो आपके सामने है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शासन में एमसीडी को इतना लूटा है कि आज एमसीडी कंगाल हो गई है। अब समझ में आया कि क्यों हो रही है। आज इनके पार्षद हर घर जाकर उगाही करते हैं, उनसे पैसा खाते हैं। जब मुखिया इस प्रकार की हरकतों में शामिल है तो आप सोचिए कि उसके सभी पार्षद और कार्यकर्ता क्या करते होंगे। जनता को इन सभी चीजों पर सोचना है और आने वाले चुनाव में बड़ा फैसला लेना है। क्योंकि हम दिल्ली को इन लुटेरों के हाथ में नहीं दे सकते हैं। हमें दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाना है जिसपर हम सारे दिल्ली वाले नाज़ कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *