आज़ादी के 75वें साल में आज से दिल्ली की 75 अलग-अलग जगहों पर 115 फ़ीट की ऊंचाई से शान से लहराएगा हमारा अमर तिरंगा- अरविंद केजरीवाल

दैनिक समाचार
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिमारपुर में और सभी विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किया ध्वजारोहण
  • हम आजादी का 75वां साल मना रहे हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाए गए हैं- अरविंद केजरीवाल
  • हमारा मकसद है कि दिल्ली में कोई भी अपने घर से बाहर निकले तो, उसे दो-तीन बार तिरंगा जरूर दिखाई दे- अरविंद केजरीवाल
  • जितनी बार हम तिरंगे को देखते हैं, हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागती है- अरविंद केजरीवाल
  • शायद पूरी दुनिया में दिल्ली अकेला शहर है, जहां इतने बड़े स्तर पर 115 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए जा रहे हैं- अरविंद केजरीवाल
  • अगर ऐसा हुआ, तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दिल्ली का नाम दर्ज होगा- अरविंद केजरीवाल
  • मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा तिरंगा हमेशा ऊंचा व लहराता रहे और इसी तरह हमारा देश तरक्की करता रहे- अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली में काफी सड़कें डीडीए, एनडीएमसी और एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने अधिकतर तिरंगे पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर लगाया है- सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली, 27 जनवरी, 2022

आज़ादी के 75वें साल में आज से दिल्ली की 75 अलग-अलग जगहों पर 115 फ़ीट की ऊंचाई से हमारा अमर तिरंगा शान से लहराएगा। हम आजादी का 75वां साल मना रहे हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचाई पर तिरंगे लगाए गए हैं। हमारा मकसद है कि दिल्ली में कोई भी अपने घर से बाहर निकले तो, उसे दो-तीन बार तिरंगा जरूर दिखाई दे। जितनी बार हम तिरंगे को देखते हैं, हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागती है। शायद पूरी दुनिया में दिल्ली अकेला शहर है, जहां पर इतने बड़े स्तर पर 115 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दिल्ली का नाम दर्ज होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा तिरंगा हमेशा ऊंचा व लहराता रहे और इसी तरह से हमारा देश तरक्की करता रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तिमारपुर में ध्वजारोहण के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान सभी विधायकों ने भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और स्थानीय विधायक दिलीप पांडे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तिरंगे को रौशन करने के लिए रात के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी

पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रहा है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर 75 विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तिमारपुर क्रॉसिंग, रिंग रोड पर रिमोट दबाकर ध्वजारोहण किया। साथ ही, सभी विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। इससे पहले, सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचे और सर्व प्रथम उन्हें होमगार्ड द्वारा जनरल सलामी दी गई। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को परेड कमांडर किरण पाल के नेतृत्व में सम्मान गारद ने सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रीय सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और स्थानीय विधायक दिलीप पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर 5 राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है और आज से 75 तिरंग और लहराएंगे। इस तरह अब दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 80 राष्ट्रीय ध्वज 115 फीट की उंचाई पर लहराएंगे। इन 75 विशाल तिरंगों में से 25 का रिमोट से ध्वजारोहण किया गया, जबकि 50 जगहों पर हाथ से ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान सभी मानदंडों का कड़ाई से पालन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को रौशन रखने के लिए खम्भे पर रात के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। दिल्ली सरकार के ‘देशभक्ति बजट’ के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर 500 राष्ट्रीय ध्वज और लगाए जाएंगे।

हमारा लक्ष्य 500 तिरंगे लगाने का है, अगले कुछ महीने में यह तिरंगे लगा दिए जाएंगे- अरविंद केजरीवाल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश के लिए बेहद गर्व का दिन है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 75 जगहो ंपर 115 फीट उंचे तिरंगे लगाए गए हैं। हम आजादी का 75वां साल मना रहे हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए आज दिल्ली के 75 जगहों पर 115 फीट उंचे तिरंगे लगाए गए हैं। हमारा मकसद है कि पूरी दिल्ली में 500 जगहों पर यह तिरंगे लगाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक 500 तिरंगे लगाने का था, लेकिन प्रदूषण और कोरोना समेत कई कारणों की वजह से कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध लग गया था। लेकिन अगले कुछ महीनों के अंदर 500 जगहों पर ये तिरंगे लगा दिए जाएंगे।

एक आम आदमी जितनी बार तिरंगे को देखेगा, उसे देश की और देश को आजाद कराने वालों की याद दिलाएगा- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा मकसद है कि दिल्ली में कोई भी अपने घर से बाहर निकले और दफ्तर के लिए जाए, तो उसे दिन में दो-तीन बार तिरंगा जरूर दिखाई दे। जितनी बार हम तिरंगे को देखते हैं, हमारे अंदर एक देशभक्ति की भावना जागती है। समान्य तौर पर अपनी जिंदगी जीते हुए हम अपने परिवार और अपनी जिंदगी में इतने उलझ जाते हैं कि कई बार अपने देश और अपने समाज को भूल जाते हैं। जितनी बार एक आम आदमी तिरंगे को देखेगा, यह तिरंगा उसे देशभक्ति की याद दिलाएगा, उसे देश की याद दिलाएगा और उसे उन सब लोगों की याद दिलाएगा, जिन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।

मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा तिरंगा हमेशा उंचा व लहराता रहे और हमारा देश तरक्की करता रहे- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि शायद पूरी दुनिया में दिल्ली अकेला शहर है, जहां पर इतने बड़े स्तर पर 115 फीट उंचे राष्ट्र ध्वज लगाए जा रहे हैं। हम इसकी जांच करा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो शायद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंदर भी दिल्ली का नाम दर्ज होगा कि दिल्ली अकेला शहर है, जहां इतने सारे उस देश के राष्ट्रीय ध्वज 115 फीट की उंचाई पर लगाए जा रहे हैं। मैं दिल्ली और देश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। तिरंगे को उपर जाते हुए देखकर आज दिल खुश हो गया। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा तिरंगा हमेशा उंचा रहे और लहराता रहे और इसी तरह से देश आगे तरक्की करता रहे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यही है नदियां, यही हिमालय, यही देश की शान है। तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिंदुस्तान है। आज़ादी के 75वें साल में आज से दिल्ली की 75 अलग-अलग जगहों पर 115 फ़ीट की ऊंचाई से हमारा अमर तिरंगा शान से लहराएगा।’’

तिरंगा हमारी विविधता में एकता की हमेशा याद दिलाता है- सत्येंद्र जैन

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमने मुख्य चौराहों, स्कूलों, मुख्य सड़कों पर 75 स्थानों की पहचान की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली का हर नागरिक घर से बाहर निकले, तो वो हर दो किलोमीटर के अंदर राष्ट्रीय ध्वज को देख सके और तिरंगे को देख कर गर्व कर सके। तिरंगा हमारी विविधता में एकता की हमेशा याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि 2021 में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्वी किदवई नगर में सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पटपड़गंज, शकूर बस्ती, कालकाजी और द्वारका में ऐसे ही पांच झंडे लगाए गए थे। आज 75 जगहों पर जो नए झंडे लगाए गए हैं, उनमें एम्स के पास, राजीव गांधी स्टेडियम, धौला कुआं एन्क्लेव दो, दिल्ली कैंट; आउटर रिंग रोड, पीतमपुरा, माल रोड, आजादपुर मेट्रो स्टेशन समेत अन्य जगह शामिल है। दिल्ली में अधिकांश सड़कें डीडीए, एनडीएमसी, केंद्र सरकार और एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में हैं, जहां भाजपा की सरकार है। इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट के तहत अधिकतर तिरंगे पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर लगाया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने हर स्थान का सर्वे किया। विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर एक सुरक्षित स्थान की तलाश करना चुनौती पूर्ण था, जहां से तिरंगा दूर तक दिखे। विभाग की टीम ने लगातार इसका ध्यान दिया और इस कार्य को पूरा करने में सफल रहा।

दिल्ली के हर जिले में जगह-जगह लगाया जाएगा 500 राष्ट्रीय ध्वज

देश की आजादी के 75वें साल पर सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 69 हजार करोड़ रुपए का ‘देशभक्ति बजट’ पेश किया था। आजादी के 75वें साल को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली के विभिन्न 75 स्थानों पर विशाल तिरंगा लगाने का निर्णय लिया। यह तिरंगे 115 फीट की ऊंचाई पर शान से लहराएंगे। यह ‘आप’ सरकार की राष्ट्रीय ध्वज प्रोजेक्ट का पहला चरण है। इसके अलावा, दिल्ली के हर जिले में जगह-जगह 500 झंडे और लगाए जाएंगे, जिसकी लागत 104 करोड़ रुपए है। .

इन जगहों पर लहराएगा तिरंगा

यह विशाल तिरंगे हैदरपुर स्थित दिल्ली सरकार के ऑफिसर्स फ्लैट, सरस्वती विहार, केशव महाविद्यालय पीतमपुरा, जेडपी ब्लॉक पीतपुरा, तिमारपुर क्रॉसिंग, जीटीबी पुलिस चौकी, मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन, सर्वोदय बाल विद्यालय, ककरोला रोड, द्वारका, सर्वोदय कन्या वि़द्यालय पश्चिम विहार, राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय रोहिणी, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहिणी, सुंदर विहार पश्चिम विहार, पीतमपुरा आउटर रिंग रोड, इंदिरा गांधी अस्तपाल द्वारका, डाबरी मोड, पालम डाबरी मार्ग, सर्वोदय कन्या विद्यालय रोहिणी सेक्टर-9, विकासपुरी, द्वारका कोर्ट, बी ब्लॉक, रमेश नगर, ब्लॉक सी नारायणा, महात्मा गांधी मार्ग रिंग रोड, रूप नगर चौक, मोल रोड गोल चक्कर, राजघाट, आईपी एस्टेट, मोनेस्ट्री मार्केट के पास सिविल लाइन, शांतिवन, ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेस दो, अक्षरधाम मंदिर के सामने, इंदिरा गांधी स्टेडियम आईटीओ, सिग्नेचर ब्रिज, रिंग रोड लक्ष्मी नगर, अप्सरा बॉर्डर, विधानसभा, परमानंद स्पेशल सर्जरी अस्पताल यमुना बाजार, सर्वोदय कन्या विद्यालय तुगलकाबाद, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादरपुर, मोहन को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट बदरपुर, जीबीएसएस मदनपुर खादरी, कालकाजी मंदिर, धौंलाकुंआ एन्क्लेव दो, महात्मा गांधी मार्ग धौंला कुंआ, नेल्सन मंडेला मार्ग, पीडब्ल्यूडी पार्क शेख सराय, राव तुलाराम मार्ग कार्नर, डीएसओआई धौंला कुंआ, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पश्चिम विहार, सर्वोदय कन्या विद्यालय ज्वालापुरी, सर्वोदय बाल विद्यालय निखिल विहार नांगलोई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेजे कॉलोनी नांगलोई, सर्वोदय कन्या विद्यालय शिक्षक नगर, मुकंदपुर गोल चक्कर, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया प्रेम बारी रोड, राजीव गांधी स्टेडियम, सर्वोदय कन्या विद्यालय नांगलोई सुल्तानपुरी रोड, सर्वोदय विद्यालय निलोठी एक्सटेंशन, पिलर नंबर 102 धौंला कुंआ, घुम्मनहेरा बस स्टैंड झुलझुली, दारूला बॉर्डर, हसनपुर नजफगढ़, सैरा गांव देवतावाला मंदिर, पंडवलां कलां नजफगढ़, नजफगढ़ दौराल्ला रोड, ढांसा बस स्टैंड नजफगढ़, मित्रौं गांव नजफगढ़, झरोदा बॉर्डर नजफगढ़ बहादुरगढ़ रोड पर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *