कांग्रेस नेता राहुल जैन, बसपा नेता रोहतास कुमार, कांग्रेस नेता राम कृष्ण राणा और सपा नेता कुलवीर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

दैनिक समाचार
  • ‘आप’ एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और ‘आप’ विधायक संजीव झा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया

*- ‘आप’ विधायक एडवोकेट मदनलाल और राम निवास गोयल ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया *

नई दिल्ली: 23 फरवरी 2022

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आप एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और ‘आप’ विधायक संजीव झा ने आज कांग्रेस नेता राहुल जैन, बसपा नेता रोहतास कुमार, कांग्रेस नेता राम कृष्ण राणा और सपा नेता कुलवीर सिंह के साथ अन्य कई साथियों को आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। ‘आप’ विधायक एड. मदनलाल और राम निवास गोयल ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आज़ादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद रहे।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल जैन, बसपा नेता रोहतास कुमार, कांग्रेस नेता राम कृष्ण राणा और सपा नेता कुलवीर सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

राहुल जैन विश्वास नगर विधानसभा के वॉर्ड 18ई से संबंध रखते हैं। उन्होंने राजनीति का सफर साल 1995 में शुरू किया था और आज भी वह उसी जज़बे के साथ अपने पदों का भार उठा रहे हैं। राहुल जैन 2016 से लेकर आजतक आनंद विहार से कांग्रेस अध्यक्ष हैं। 2017 में उन्होंने आनंद विहार वॉर्ड से कांग्रेस पार्टी टिकट पर पत्नी मयूरा जैन को बीजेपी क्षेत्र में मजबूती से चुनाव लड़वाया। जिसमें 6500 वोटों के साथ वह दूसरे नंबर पर रहीं। 2015 में वह विश्वास नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे। 2012-2014 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव रहे। 2006-2012 में बाबरपुर जिला यूथ कांग्रेस प्रभारी रहे। 2005-2012 में दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव रहे। उनके साथ पत्नी मयूरा जैन ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही अन्य कई साथी जैसे कि उपाध्यक्ष विनोद पाल, उपाध्यक्ष नवल सिंह, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस हिमांशू शर्मा, पंकज, महासचिव प्रेमवती, सचिव मनोज राठौर भी शामिल हुए।

रोहतास कुमार दिल्ली कांग्रेस कमिटी के सदस्य हैं। वह तिमारपुर विधानसभा के ऑब्जरवर भी हैं। 2017 में उनकी पत्नी विद्यावती ने एमसीडी में कांग्रेस पार्षद के पद के लिए चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें 9200 वोट प्राप्त हुईं। रोहतास जी एक समाजसेवी भी हैं। वह समाजसेवा समिति से जुड़े हुए हैं।

बुराड़ी विधानसभा से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सदस्य राम कृष्ण राणा ने आम आदमी पार्टी की सदस्या ली। सपा नेता कुलवीर सिंह करावल नगर विधानसभा से संबंध रखते हैं। एक राजनेता होने के साथ-साथ वह एक समाजसेवी भी हैं। 1994 में वह ब्लॉक हस्तिनापुर के सपा ब्लॉक अध्यक्ष रहे। कुलवीर जी कावड़ यात्रा के दौरान मेडिकल कैंप की सेवा उपलब्ध कराते हैं। वह गुज्जर सभा के अध्यक्ष भी हैं।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अन्य साथियों में अरुण कुमार महाजन, सुमेश कपूर, मनीष कपूर, अरुण महाजन, किट्टू शर्मा, दीपक रौड़, जी.एस. ग्रोवर और त्रीलोचन सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *