भाजपा तिरंगा लगाने का विरोध कर रही, हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ – मनीष सिसोदिया

दैनिक समाचार
  • भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि दिल्ली में तिरंगा नहीं लगने देंगे, भाजपा को इस बात पर देश से माफी मांगनी चाहिए- मनीष सिसोदिया
  • तिरंगे को लगाने से मना करने से बड़ा कोई देशद्रोह नहीं हो सकता – मनीष सिसोदिया
  • मालवीय नगर विधानसभा के महाराजा शूर सैनी पार्क में तिरंगा लगाने से रोकते हुए भाजपा के पार्षद ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर झंडा नहीं लगने देंगे- सोमनाथ भारती

नई दिल्ली, 24 मार्च, 2022

दिल्ली विधानसभा में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा तिरंगा लगाने का विरोध कर रही है। हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ। भाजपा तिरंगे के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी का पार्षद कह रहा है कि दिल्ली में तिरंगा नहीं लगने देंगे। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। भाजपा को इस बात पर देश से माफी मांगनी चाहिए। तिरंगे को लगाने से मना करने से बड़ा कोई देशद्रोह नहीं हो सकता है। विधायक सोमनाथ भारती ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मालवीय नगर विधानसभा के महाराजा शूर सैनी पार्क में तिरंगा लगाने से रोकते हुए भाजपा के पार्षद ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर झंडा नहीं लगने देंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली विधानसभा में तिरंगा लगाए जाने से रोकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मेरी मालवीय नगर विधानसभा में एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया। मालवीय नगर विधानसभा के महाराजा शूर सैनी पार्क में तिरंगा लगाने के लिए हमने एमसीडी से अनुमति ली और तिरंगा लगाने के लिए पहुंचे। इसके बाद कुछ देर में वहां कुछ लोग आ गए और कहने लगे कि आप यहां तिरंगा नहीं लगा सकते। जब इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि यहां हम शाखा लगाते हैं और हमारा झंडा लगता है। इसके बाद भाजपा के पार्षद अनिल सैनी का फोन आता है कि अगर आप वहां से झंडा नहीं हटाएंगे तो हम काम को बंद करवा देंगे। भाजपा के पार्षद ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। पार्षद ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर झंडा नहीं लगने देंगे। आम आदमी पार्टी स्पष्ट कर देती है कि झंडा वहीं पर लगेगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में उठाए गए इस मुद्दे का जवाब देते हुए कहा कि विधायक सोमनाथ भारती ने जो मुद्दा उठाया है, वह बेहद गंभीर है। पूरे देश की गरिमा, हमारी आन-बान-शान और राष्ट्रीय ध्वज के लिए बहुत गंभीर मसला है। दिल्ली सरकार ने तय किया कि आजादी के 75वे वर्ष में पूरी दिल्ली में 500 तिरंगा लहराएंगे।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह था कि देश का कोई भी नागरिक दिल्ली के किसी भी कोने में निकले तो लहराते हुए तिरंगे को देखकर उसके मन में हिलोरें उठें। इस मकसद से दिल्ली में तिरंगे लगाना शुरू किया है। अगर भाजपा का कोई पार्षद सिर्फ इसलिए कि वह वहां पर अपना कोई झंडा लहराता है, अगर वह उस तिरंगे को लगाने से मना कर रहा है तो इससे बड़ा कोई देशद्रोह कुछ नहीं हो सकता है। इससे ज्यादा गद्दारी नहीं हो सकती है। इस तिरंगे को लोगों ने अपने खून से सींचा है। हमने कल ही शहीद दिवस मनाया है। जिन तीन लोगों की बात हमने यहां की, उन शहीदों ने अपने खून से सींच कर इस तिरंगे को बनाया है।

उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि आज इस देश में लोगों को तिरंगा लगाने पर दिक्कत हो रही है। भारतीय जनता पार्टी आज इस बात पर शर्म महसूस कर रही है। वह खुलकर कह दे कि तिरंगा लगाओ, हम साथ में खड़े हैं। हमारा कोई भी कार्यकर्ता विरोध नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी का पार्षद खड़े होकर कह रहा है कि दिल्ली में तिरंगा नहीं लगने देंगे, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि उनका एक नेता दिल्ली में तिरंगा लगाए जाने का विरोध कर रहा है। भाजपा को इस पर देश से माफी मांगनी चाहिए और पश्चाताप करना चाहिए। हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे, हिम्मत है तो रोक कर देखो। तिरंगा वहीं लगेगा, जहां पर तय हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *