भाजपा की तिरंगा विरोधी नीति पर बड़ी जीत, जहां तिरंगा लहराने पर था भाजपा का विरोध वहीं आम आदमी पार्टी लगवा रही तिरंगा

दैनिक समाचार
  • भाजपा ने मालवीय नगर में तिरंगा लगाने का किया विरोध, राष्ट्रीय ध्वज की जगह बदलने की मांग को लेकर एमसीडी को लिखा पत्र- सोमनाथ भारती
  • भाजपा ने कहा कि वह पार्क में अपना झंडा फहराना चाहती है, इसलिए तिरंगा नहीं लगाया जाना चाहिए- सोमनाथ भारती
  • आम आदमी पार्टी के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसी जगह पर तिरंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है- सोमनाथ भारती

नई दिल्ली, 03 अप्रैल, 2022

भाजपा की तिरंगा विरोधी नीति पर बड़ी जीत हुई है। जहां तिरंगा लहराने पर भाजपा का विरोध था, वहीं आम आदमी पार्टी ने तिरंगा लहरवाया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा ने मालवीय नगर में तिरंगा लगाने का विरोध किया था। राष्ट्रीय ध्वज की जगह बदलने की मांग को लेकर एमसीडी को पत्र लिखा था। भाजपा ने कहा कि वह पार्क में अपना झंडा फहराना चाहती है, इसलिए तिरंगा नहीं लगाया जाना चाहिए।‌ आम आदमी पार्टी के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसी जगह पर तिरंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सोमनाथ भारती ने कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में मैंने सदन के पटल पर मुद्दा उठाया था कि किस प्रकार से भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का विरोध कर रही है। सीएम केजरीवाल ने देशभक्ति का वास्तविकत मॉडल देश के सामने पेश किया है। सच्ची राष्ट्र भक्ति और छद्म राष्ट्रभक्ति दोनों का अंतर पेश किया। जब जब हम राष्ट्रीय ध्वज देखते हैं तब-तब हमारा खून खोलता है, उन सभी ताकतों के विरोध में जो देश, संविधान और तिरंगा विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया कि दिल्ली के हर हिस्से में 500 जगहों पर 100 से 125 फुट का राष्ट्रीय ध्वज लगेगा। जहां-जहां राष्ट्रीय ध्वज लगा उसको देखकर लोगों ने कहा कि इससे कुछ अलग अनुभव होता है, जब हम घर से ऑफिस की तरफ निकलते हैं। रास्ते में तीन-चार राष्ट्रीय ध्वज के दर्शन हो जाते हैं। उसी स्कीम के तहत मैं अपनी विधानसभा में महाराजा शूर सैनी पार्क में एमसीडी से बाकायदा अनुमति लेने के बाद पीडब्ल्यूडी को लेकर राष्ट्रीय ध्वज लगाने पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ जिसने मुझे अंदर तक झकझोर दिया। एक व्यक्ति आया कहता है कि मैं राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाने दूंगा। यहां पर हमारी शाखा चलती है।

मैंने यह मुद्दा सदन में उठाया। मैं सदन, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधानसभा अध्यक्ष का शुक्रगुजार हूं कि सबने मिलकर समर्थन किया और कहा कि इस देश की धरती के हर इंच पर राष्ट्रीय ध्वज का अधिकार है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बहुत जोरदार तरीके से पूरे सदन में इस बात को रखा कि ध्वज तो वहीं लगेगा। चूंकि मेरे विधानसभा क्षेत्र की बात थी मैंने प्रयास किया कि ये लोग मान जाए। लेकिन रोजाना कुछ ना कुछ वहां पर हो रहा था और काम करने नहीं दिया जा रहा था। वह एक ऐसा प्रपोजल दे रहे थे कि आप यहां नहीं, वहां लगा लो।

भाजपा पार्षद अनिल शर्मा ने एसडीएमसी पर दबाव डाला और यह लिखवाया कि वहां पर काफी स्थान उपलब्ध है। इस वजह से स्थान को बदल दीजिए। लेकिन आज सुबह 10:30 बजे मैं वहां पहुंचा और इस इरादे से पहुंचा कि झंडा तो यहीं लगेगा चाहे मेरी जान चली जाए। इसके बाद वहां पर दिल्ली पुलिस आयी और लोगों को हटाने में 5 घंटे लग गए। क्षेत्र के काफी लोग इकट्ठे हो गए और उसके बाद जो वादा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में किया था वो पूरा हुआ। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया।

भाजपा को बोलना चाहता हूं कि राष्ट्रीय ध्वज इस देश का सर्वोपरि ध्वज है। भारत का संविधान इस देश का सर्वोपरि गाइडिंग फोर्स है। यह देश सबके लिए सर्वोपरि है। नागपुर हेड क्वार्टर में आपने 52 साल तिरंगा को नहीं लगाया। हम आपकी मनसा को जानते हैं कि आपको तिरंगा से प्यार नहीं है। अभी संघ के सीनियर पदाधिकारी ने बेंगलुरु में कहा कि बहुत जल्द तिरंगा को हम अपने झंडे से बदलेंगे। भले ही ऊपर-ऊपर तिरंगा कह दें लेकिन आज जो अपनी करनी से दिखाया सबको समझ में आया।

मैं भाजपा को साफ साफ कहना चाहता हूं कि ऐसे देश में तिरंगा शिफ्ट नहीं होगा। मैं दिल्ली वासियों को बताना चाहता हूं कि किस प्रकार कितनी मशक्कत के बाद हम सबके अरमान पूरे हुए हैं। लेकिन भाजपा एक्सपोज हुई की इनको तिरंगा से प्यार नहीं है। जो आदमी तिरंगा को शिफ्ट करने की बात करता है, यह देश उसको शिफ्ट कर देगा और जब शिफ्ट करेगा तो ये कहीं के नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *