भाजपा में केजरीवाल जी का जबर्दस्त खौफ, महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में “आप” जिसे आज निकालने वाली थी, उसे रात 12 बजे कर लिया पार्टी में शामिल – मनीष सिसोदिया

दैनिक समाचार

एक चरित्रहीन व्यक्ति को पार्टी में शामिल कराने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और होने वाले नए सीएम चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल पहुंचे, ऐसे लोगो की जगह भाजपा में ही है – मनीष सिसोदिया

भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता, ना आती सीएम बदलने की नौबत ना ही पड़ने होते दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी पर लोगों को भरोसा है, “आप” हिमाचल प्रदेश को देगी एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार- अरविंद केजरीवाल

महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक बात करने या गिरी हुई हरकत करने वाले किसी भी व्यक्ति को आम आदमी पार्टी एक मिनट भी नहीं करेगी बर्दाश्त – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 9 अप्रैल, 2022

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के एक नेता को भाजपा में शामिल होने पर “आप” की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा में केजरीवाल जी का जबर्दस्त खौफ है। महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में “आप” जिसे आज निकालने वाली थी, रात 12 बजे उसे भाजपा में शामिल कर लिया गया तथा पार्टी में शामिल कराने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और होने वाले नए सीएम चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल पहुंचे। ऐसे लोगो की जगह भाजपा में ही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता। सीएम बदलने की नौबत ना आती और दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती। आम आदमी पार्टी पर लोगों को भरोसा है। “आप” हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पार्टी मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट और अरविंद केजरीवाल जी से उसके डर का आलम यह है कि अरविंद केजरीवाल जी के बारे में कुछ भी बोलने के लिए रात को 12:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार (जिनको भाजपा हिमाचल में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने जा रही है) अनुराग ठाकुर रात 12:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस करते हैं और आम आदमी पार्टी के एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल कराते हैं जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी को शिकायतें मिली हुई हैं।

श्री सिसोदिया ने बताया कि आम आदमी पार्टी को शिकायतें मिली हैं कि वह व्यक्ति महिलाओं से गंदी बातें करता था, महिलाओं के खिलाफ उल्टी सीधी बातें करता था| उसकी रिकार्डिंग भी है। पार्टी उस व्यक्ति के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कर उसे आज पार्टी से निकालने वाली थी। लेकिन खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पार्टी के केंद्रीय मंत्री व हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के भावी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने रात 12:00 बजे महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार और गंदी बात करने वाले व्यक्ति का गले में बाहें डाल कर उसका भाजपा में स्वागत किया।

“आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि इससे यही साबित होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के दिल की आवाज भारतीय जनता पार्टी के समझ में आ गई है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने केन्द्रीय मंत्री व हिमाचल में भावी मुख्यमंत्री के चेहरे अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर रात को 12:00 बजे एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ गले लगाने की जरूरत पड़ गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से बहुत डरे और बौखलाए हुए हैं। भाजपा वाले अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है और रात 12:00 बजे बौखलाहट में एक चरित्रहीन व्यक्ति को सिर्फ इसलिए गले लगाकर पार्टी में शामिल कर लेती है क्योंकि उन्हें सिर्फ दो मिनट के लिए अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ बोलने का मौका मिल रहा है।

श्री सिसोदिया ने कहा कि जिस व्यक्ति को भाजपा ने कल रात पार्टी में शामिल किया है, उस व्यक्ति की सही जगह वास्तव में भारतीय जनता पार्टी में ही है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो ऐसे चोर उचक्कों, महिलाओं के खिलाफ गंदी- गंदी व टुच्ची बातें करने वाले, गिरी हुई हरकतें करने वाले और उनका अपमान करने वाले लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि रात 12:00 बजे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी हिमाचल पहुंचते हैं। रात को 12:00 बजे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री चेहरे अनुराग ठाकुर जी हिमाचल पहुंचते हैं और एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल करवाते हैं, जिसके ऊपर इतने सारे आरोप है और जिसको आम आदमी पार्टी आज सुबह ही निकालने वाली थी। इसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हैं।

श्री सिसोदिया ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और खास तौर से महिला कार्यकर्ताओं से सहानुभूति है कि आपकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कितने गिरे हुए और कितने चरित्रहीन लोगों को अब पार्टी में लेने लगे हैं और कितने बुरी तरह से बौखला गए हैं, यह आप खुद देख लीजिए। सच है, हिमाचल की राजनीति बदल रही है।

“आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट सिद्धांत है कि किसी भी व्यक्ति पर महिलाओं के खिलाफ टुच्ची बात करने या गिरी हुई हरकत करने की बात आएगी तो आम आदमी पार्टी एक मिनट भी उसको बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी उस व्यक्ति को निकालने ही वाली थी। उस व्यक्ति का भाजपा के लोगों ने स्वागत किया है, तो भाजपा में ही ऐसे लोगों की जगह हो सकती है। हमें भी इस बात की खुशी है कि भाजपा अपनी असली चाल चरित्र पर चल रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं। भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता, सीएम बदलने की नौबत ना आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती। “आप” पर लोगों को भरोसा है। “आप” हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *