दिल्ली की जनता ने सर्वे में भाजपा को किया बेनकाब, 11.54 लाख लोगों पर किए गए सर्वे में 91% लोगों ने माना भाजपा ऐसी पार्टी जो देश भर में करवाती है लफंगई-गुंडई व दंगे- मनीष सिसोदिया

दैनिक समाचार

78% लोगों ने माना आम आदमी पार्टी में शामिल है सबसे ज्यादा शरीफ, पढ़े-लिखे और ईमानदार लोग-मनीष सिसोदिया

गुंडागर्दी व गुंडों को पनाह देने में अव्वल भाजपा, सर्वे में 89% लोगों ने माना भाजपा में शामिल है सबसे ज्यादा गुंडे-लफंगे व अनपढ़ लोग- मनीष सिसोदिया

भाजपा को न तो सरकार चलानी आती है न ही काम की बात करना, गुंडई करने में माहिर भाजपा को गुंडई के सिवा नहीं आता और कुछ – मनीष सिसोदिया

04 मई, नई दिल्ली

‘भाजपा की गुंडागर्दी व लफंगई से अब पूरा देश परिचित है| देशभर में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लफंगई व गुंडई को देखते हुए दिल्ली में एक सर्वे करवाया गया| इस सर्वे के रिजल्ट अप्रत्याशित और चौंकाने वाले थे जहाँ सर्वे में शामिल 91% लोगों ने ये माना कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो देश भर में लफंगई-गुंडई व दंगे करवाती है|’ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के चरित्र को उजागर करते इस सर्वे के नतीजों को देश के सामने रखते हुए ये बातें कही|

श्री सिसोदिया ने कहा कि 2 सप्ताह पहले 21 अप्रैल से दिल्ली में एक सर्वे का आयोजन किया गया जिसमें 11,54,231 लोगों से फ़ोन कॉल, फील्ड सर्वे व कैटी सर्वे के माध्यम से बात की गई| सर्वे में लोगों से 3 सवाल किए गए;

  1. कौनसी पार्टी देशभर में गुंडागर्दी और दंगे करवाती है?
  2. किस पार्टी में सबसे ज्यादा लफंगे, गुंडे व अनपढ़ लोग है?
  3. किस पार्टी में सबसे ज्यादा शरीफ, पढ़े-लिखे और ईमानदार लोग है?

इस सर्वे के अप्रत्याशित नतीजों को साझा करते हुए श्री सिसोदिया ने बताया कि 11.54 लाख लोगों में से 91% लोगों ने माना कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो देशभर में सबसे ज्यादा दंगे व गुंडागर्दी करवाती है| 8% लोगों ने कांग्रेस तो 1% लोगों ने अन्य को दंगे व गुंडागर्दी का कारण माना|

सर्वे के दूसरे सवाल में 89% लोगों ने ये माना कि भाजपा में सबसे ज्यादा गुंडे-लफंगे व अनपढ़ लोग शामिल है| 5% लोगों ने कांग्रेस, 2% लोगों ने ‘आप’ व 1% लोगों ने अन्य को चुना|

सर्वे के तीसरे व अंतिम सवाल ‘किस पार्टी में सबसे ज्यादा शरीफ, पढ़े-लिखे और ईमानदार लोग है?’ पर 78% लोगों ने आम आदमी पार्टी, 15% लोगों ने कांग्रेस व मात्र 10% लोगों ने भाजपा को चुना|

श्री सिसोदिया ने कहा कि इस सर्वे ने भाजपा को जनता के बीच बेनकाब कर दिया है| जनता अब बेहद स्पष्ट रूप से ये मानती है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबसे ज्यादा गुंडई-लफंगई व दंगे करवाती है| उन्होंने कहा कि जनता अब ये समझने लगी है कि भाजपा को न तो सरकार चलानी आती है, न स्कूल चलाना, न तो रोजगार-अस्पताल पर बात करना आता है और न ही काम की बात करना| भाजपा को आता है तो बस रोड पर उतरकर गुंडई करना अब वो चाहे मुख्यमंत्री के घर पर हमला करना हो या फिर आम जनता के घर पर भाजपा को गुंडई के सिवा और कुछ नहीं आता है और भाजपा इसमें माहिर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *