रूसी क्रान्ति

विश्व इतिहास
  • ‘समाजवाद’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वेल्स निवासी रॉबर्ट ओवेन ने किया था। उसे आदर्शवादी समाजवाद का प्रवक्ता माना जाता है।
  • वैज्ञानिक समाजवाद का संस्थापक जर्मन निवासी कार्ल मार्क्स थे। उन्होंने कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो, पूँजी एवं दास कैपिटल नामक पुस्तकें लिखी।
  • रूसी साम्यवाद का जनक प्लेखानोव को माना जाता है।
  • स्थायी क्रान्ति के सिद्धान्त का प्रवर्तक ट्राटस्की था।
  • शून्यवाद का जनक तुर्गनेव को माना जाता है।
  • फेबियन सोशलिज्म का नेतृत्व जॉर्ज बर्नाड शॉ ने किया।
  • लन्दन में फेबियन सोसायटी की स्थापना 1884 ई. में हुई थी।
  • ‘दुनिया के मजदूरों एक हो’ का नारा कार्ल मार्क्स ने दिया था।
  • रूस के शासक को ‘जार’ कहा जाता था; जारशाही व्यवस्था मार्च, 1917 ई. में समाप्त हुई। अन्तिम जार शासक जार निकोलस द्वितीय था।
  • ‘‘एक जार, एक चर्च और एक रूस’’ का नारा जार निकोलस द्वितीय ने दिया था।
  • रूस के जार शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की मृत्यु बम विस्फोट में हुई थी। उसे जार मुक्तिदाता के नाम से जाता था।
  • 7 नवम्बर, 1917 ई. की रूस में वोल्शेविक क्रान्ति का नेता लेनिन थे।
  • लेनिन ने ‘चेका’ एवं ट्राटस्की ने ‘लालसेना’ का गठन किया था।
  • सोशल डेमोक्रेटिक दल की स्थापना 1903 में रूस में हुई। यह दो गुटों में विभाजित था- वोल्शेविक एवं मेन्शेविक।
  • वोल्शेविक का अर्थ ‘बहुसंख्यक’ एवं मेन्शेविक का अर्थ ‘अल्पसंख्यक था। वोल्शेविक दल का नेता लेनिन थे।
  • 16 अप्रैल, 1916 को लेनिन ने रूस में क्रान्तिकारी योजना प्रकाशित की- जिसे ‘अप्रैल थीसिस’ के नाम से जाना जाता है।
  • 1921 में लेनिन ने रूस में नई आर्थिक नीति लागू की।
  • आधुनिक रूस का निर्माता स्टालिन को माना जाता है।
  • ‘अन्ना कैरेनिना’ की रचना लियो टाल्सटाय_ ‘राइट्स ऑफ मैन’ की रचना टॉमस पेन एवं ‘मदर’ की रचना मैक्सिम गोर्की ने की थी।
  • प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लेनिन का नारा था- ‘युद्ध बन्द करो।’
  • लेनिन की मृत्यु 1924 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *