जर्मनी का एकीकरण

विश्व इतिहास
  • 1815 ई- से 1850 ई. के मध्य जर्मन साम्राज्य पर ऑस्ट्रिया का कब्जा था।
  • जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क ने किया। वह प्रशा के शासक विलियम प्रथम का प्रधानमन्त्री था। उसको सबसे अधिक खतरा फ्रांस से था।
  • 23 सितम्बर, 1862 ई. को आटोफन बिस्मार्क प्रशा का चांसलर बना। उसका जन्म 1 अप्रैल, 1815 ई. को ब्रेडनबर्ग में हुआ था।
  • विलियम को जर्मन संघ के सम्राट का ताज 8 फरवरी, 1871 ई. में पहनाया गया।
  • जर्मनी के आर्थिक राष्ट्रवाद काजनक फ्रेडरिक लिस्ट को माना जाता है।
  • जर्मनी राष्ट्रीय सभा को डायट के नाम से जाना जाता था, यह फ्रैंकफर्ट में होती थी।
  • एकीकृत जर्मन राष्ट्र के निर्माण में राके, बोमर, लसर इत्यादि दार्शनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • फ्रैंकफर्ट संविधान सभा का गठन मई, 1848 ई. में किया गया।
  • सेरेजोवा के युद्ध में 1866 ई. में ऑस्ट्रिया ने प्रशा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 23 अगस्त, 1866 ई. को प्राग सन्धि के तहत ऑस्ट्रिया जर्मन संघ में शामिल हो गया।
  • फ्रांस एवं प्रशा के मध्य सेडान का युद्ध 15 जुलाई, 1870 ई. को हुआ।
  • नेपोलियन तृतीय ने प्रशा के समक्ष 1 सितम्बर, 1870 को आत्मसमर्पण किया।
  • बिस्मार्क ने जर्मनी के सम्राट विलियम प्रथम का राज्याभिषेक वर्साय के राजमहल में किया। उसने बिस्मार्क को बाजीगर कहा था।
  • फ्रैंकफर्ट की सन्धि 10 मई, 1871 ई. को फ्रांस और प्रशा के बीच हुई।

सूडान के युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण सम्भव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *