प्रथम विश्वयुद्ध

विश्व इतिहास
  • प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत 28 जुलाई, 1914 ई. को ऑस्ट्रिया द्वारा सर्बिया पर आक्रमण के साथ हुआ। यह चार वर्षों तक चला। इसमें 37 देशों ने भाग लिया। इसकी समाप्ति 11 नवम्बर, 1918 ई. को हुई।
  • इस युद्ध का तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड की बोस्निया की राजधानी सेराजेवो में हत्या थी।
  • प्रथम विश्वयुद्ध में सम्पूर्ण विश्व दो खेमों में बँट गया था- मित्र राष्ट्र एवं धुरी राष्ट्र। धुरी राष्ट्र का नेतृत्व जर्मनी ने किया था।
  • प्रथम विश्वयुद्ध में 1914 ई. में जर्मनी ने रूस पर 1 अगस्त को एवं फ्रांस पर 3 अगस्त को आक्रमण किया था।
  • 8 अगस्त, 1914 ई. को इंग्लैण्ड एवं 26 अप्रैल, 1915 को इटली प्रथम विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों की ओर से शामिल हुआ।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका 6 अप्रैल, 1917 ई. को प्रथम विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों की ओर से शामिल हुआ।
  • सर्बिया की गुप्त क्रान्तिकारी संस्था का नाम ‘काला हाथ’ था।
  • गुप्त सन्धियों की प्रणाली का जनक बिस्मार्क था।
  • 18 जून, 1919 ई. को 27 देशों का पेरिस शान्ति सम्मेलन हुआ।
  • पेरिस शान्ति सम्मेलन में शर्तें निर्धारित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन, ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री लॉयड जॉर्ज और फ्रांस के प्रधानमन्त्री जॉर्ज क्लेमेसो ने भूमिका निभाई थी।
  • वर्साय की सन्धि 28 जून, 1919 ई. को जर्मनी के साथ हुई थी।

युद्ध के हर्जाने के रूप में जर्मनी से 6 अरब 50 करोड़ पौंड की राशि माँग की गई। इसी सन्धि में द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *